फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police arrested two accused on charges of smuggling smack in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: लाल रंग के कपड़े पहने तस्कर को देने आए थे स्मैक, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Fri, 04 Jul 2025 02:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Jul 2025 02:20 PM IST
सार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बृहस्पतिवार रात दो युवकों को गिरफ्तार किया। ये दोनों एक तस्कर को स्मैक देने आए थे। दोनों से 79 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। 

विज्ञापन
Police arrested two accused on charges of smuggling smack in Shahjahanpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के हुलासनगरा ओवरब्रिज के नीचे लाल रंग के कपड़े पहने तस्कर को स्मैक पहुंचाने आए दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से 79 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सात लाख रुपये है।

विज्ञापन

 
एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देश पर मीरानपुर कटरा पुलिस मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। तीन जुलाई को पुलिस को मुखबिर से स्मैक तस्करी के बारे में सूचना मिली थी। रात करीब 09:30 बजे पुलिस ने हुलासनगरा ओवरब्रिज के आसपास घेराबंदी कर ली। पुलिस ने बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिर्धान के रहने वाले मन्नान और इमरान को गिरफ्तार कर लिया। मन्नान के पास से 27 और इमरान के पास से 52 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- रुपयों के लिए जिस्म का सौदा: मकान मालकिन चला रहा थी देह व्यापार रैकेट, सहेलियां लाती थीं ग्राहक; ऐसे खुला राज
विज्ञापन
विज्ञापन


मीरानपुर कटरा थाने के प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशोर पाल ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि वे लोग उनके ही मोहल्ले के रहने वाले अफजल से स्मैक लेकर आए थे। उन लोगों को स्मैक हुलासनगरा पुल के पास लाल रंग के कपड़े पहने व्यक्ति को देनी थी। उससे 20 हजार रुपये लेने थे। ओवरब्रिज के पास वे लोग तस्कर का इंतजार कर रहे थे तभी पुलिस ने उन लोगों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed