बरेली के नवाबगंज कस्बे के एक मकान में जिस्मफरोशी (देह व्यापार) का धंधा चल रहा था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को मकान में छापा मारा तो देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश हुआ। मकान में चार महिलाएं और एक युवक मिला। इनमें एक महिला मकान की मालिक है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
रुपयों के लिए जिस्म का सौदा: मकान मालकिन चला रहा थी देह व्यापार रैकेट, सहेलियां लाती थीं ग्राहक; ऐसे खुला राज
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:54 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक मकान मालकिन साथी महिलाओं के साथ मिलकर देह व्यापार का रैकेट चला रहा थी। उसके मकान में रोजाना अनजान लोग आते-जाते थे, जिससे मोहल्ले वालों को शक हुआ। सूचना पर पुलिस ने मकान में छापा मारा। मौके से चार महिलाओं और युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन