फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police arrested the accused who snatched the mobile phone from GM.

Shahjahanpur News: जीएम से मोबाइल छीनने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Mon, 22 Sep 2025 10:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the accused who snatched the mobile phone from GM.
चौक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ओम गुप्ता। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ चौराहे पर पुलिस चौकी अजीजगंज के सामने एक किराना स्टोर पर एक कार कंपनी के जीएम का मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी विवेक त्रिपाठी थाना तिलहर क्षेत्र के गांव गुलामखेड़ा में स्थित एक कार कंपनी में जीएम हैं। वे यहां आवास-विकास कॉलोनी बरेली मोड़ पर किराये पर रहते हैं। रविवार रात करीब आठ बजे अपने दोस्त राममनोहर के साथ पुलिस चौकी अजीजगंज के सामने एक किराना स्टोर में सामान खरीद रहे थे।
विज्ञापन

सामान खरीद कर जैसे ही कार में बैठने के लिए आए पीछे से बाइक पर सवार आए दो लोगों ने राममनोहर के हाथ से मोबाइल छीन लिया। विवेक ने पीछा कर नेशनल हाईवे पर गर्रा पुल के पास कार आगे लगाकर बाइक रोकी। इस पर बाइक सवार लाेगों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिरासत में लिए गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम ओम गुप्ता निवासी चमकनी करबला थाना सदर बाजार बताया। उसके पास से लूटा गया मोबाइल भी मिल गया। इंस्पेक्टर कोतवाली चौक अश्विनी सिंह ने बताया कि दूसरे आरोपी सुमित निवासी खिरनीबाग थाना सदर बाजार की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।

---
अराजकतत्वों का जमावड़ा
आवास विकास कॉलोनी बरेली मोड़ के पहले गोल चौराहे पर स्थित एक खोखे पर अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। काॅलोनीवासियों ने बताया कि शाम होते ही फिर वे लोग यहां शराब पीते हैं और वारदात को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed