{"_id":"68ffb4f6bec71fc5240bb972","slug":"police-arrested-a-man-carrying-opium-hidden-in-a-t-shirt-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-156084-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: टी-शर्ट में छिपाकर ले जा रहा था अफीम, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: टी-शर्ट में छिपाकर ले जा रहा था अफीम, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
मिर्जापुर थाना पुलिस की गिरफ्त में मादक पदार्थ तस्कर। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। मिर्जापुर थाना पुलिस टीम ने सोमवार सुबह नखासा तिराहा पर घेराबंदी कर जलालाबाद के कूराबंडा गांव निवासी कुलदीप को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से टी-शर्ट में छिपी 405 ग्राम अफीम मिली है। वह नेपाल सीमा से अफीम खरीदकर जलालाबाद, शाहजहांपुर और बरेली में बेचता था।
सोमवार की सुबह मिर्जापुर थाने में थाना प्रभारी प्रभारी सोनी शुक्ला को मुखबिर ने मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना दी। उन्होंने पुलिस टीम के साथ नखासा तिराहा पर वाहनों की चेकिंग शुरू कराई। इस बीच एक बाइक सवार ने पुलिस को चेकिंग करता देख पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किया।
पुलिस ने बाइक सवार जलालाबाद के कूराबंडा गांव निवासी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने टी-शर्ट में छिपी 405 ग्राम अफीम बरामद कर है। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह यह अफीम नेपाल सीमा से खरीदकर जलालाबाद, शाहजहांपुर, बरेली आदि क्षेत्रों में ग्राहकों को तलाश कर बेच देता है। इसके अलावा होटल-ढाबों पर ट्रक चालकों को बिक्री करता है।