फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police and BJP leaders clash over vehicle checking, sharp noises

वाहन चेकिंग को लेकर पुलिस और भाजपा नेता भिड़े, तीखी नोकझोंक

Sun, 28 Jun 2020 06:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
Police and BJP leaders clash over vehicle checking, sharp noises
मीरानपुर कटरा। नेशनल हाईवे स्थित मीरानपुर कटरा के मुख्यचौराहे पर वाहन चेकिंग को लेकर शनिवार शाम पुलिस और भाजपा नेता भिड़ गए। दोनों पक्षों मेें तीखी नोकझोंक हुई। भीड़ जमा होने पर पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा। भाजपाई पुलिस पर आरोप लगाते हुए अपनी भड़ास निकालकर चले गए।
विज्ञापन

शनिवार शाम मीरानपुर कटरा पुलिस लखनऊ-दिल्ली हाईवे स्थित मुख्य चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान युवा मोर्चा के हर्षित शंखधार मीटिंग के लिए रामनगर कॉलोनी के मोहित गुप्ता को बुलाने जा रहे थे। मुख्य चौराहे से गुजरते समय चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों ने हर्षित को रोक लिया। उन्होंने खुद को युवा मोर्चा का बताकर बाइक निकालने की कोशिश की। मगर पुलिस ने आगे जाने से रोक दिया। हर्षित ने इसकी सूचना पार्टी के पदाधिकारियों को दी। इससे कुछ ही देर में भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत सक्सेना, मुन्ना सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्षा सरोज शर्मा, पंकज गंगवार, मोहित गुप्ता, प्रमोद शंखधार आदि दर्जनों भाजपाई चौराहे पर जमा हो गए। उन्होंने पुलिस के रवैये का विरोध करते हुए नाराजगी जताई। उनका कहना था कि चेकिंग के बहाने चौराहे पर लोगों को रोककर मामूली कमियां निकालकर परेशान किया जाता है। पुलिस कर्मियों ने भाजपाइयों के आरोपों को गलत बताया। इससे काफी देर तक पुलिस और भाजपा पदाधिकारियों के बीच नोकझोंक होती रही। यह नजारा देखकर चौराहे पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसका पता लगने पर थाने से भारी पुलिस बल पहुंच गया। भाजपाइयों का गुस्सा देख पुलिस नरम पड़कर खुद के बचाव में आ गए। भाजपा नेता कुछ देर भड़ास निकालने के बाद चौराहे से चले गए।
विज्ञापन

बाइक चेकिंग के नाम पर आम लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। पुलिस मामूली कमियां निकालकर रोजाना बार-बार लोकल बाइकों का चालान काट रही है। इससे लोग परेशान हैं। यह रवैया सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजीत सक्सेना, मंडल अध्यक्ष भाजपा
पुलिस चेकिंग के नाम पर किसी को परेशान नहीं कर रही। कागजात न दिखाने वालों के ही चालान किए जाते हैं। भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी कोई शिकायत नहीं है। वह लोग संतुष्ट होकर चले गए।
हरपाल सिंह बालियान, थाना प्रभारी मीरानपुर कटरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed