फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pole broken due to tractor-trolley collision, 11 KV line damaged

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बिजली के पोल टूटे, 11 केवी लाइन क्षतिग्रस्त

Sun, 10 Apr 2022 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Pole broken due to tractor-trolley collision, 11 KV line damaged
शाहजहांपुर में शनिवार को सुबह मोहल्ला ऐमनजई जलालनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से क्षतिग - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। लाइन फॉल्ट समेत पावर नेटवर्क की खराबियां शनिवार को शहर की विद्युत आपूर्ति पर भारी पड़ गईं। निगोही रोड गदियाना स्थित 33 केवी बिजली उपकेंद्र के निसरजई फीडर के दो खंभे शनिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से टूट गए और 11 केवी हाईटेंशन लाइन खिंचाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। इससे दोपहर बाद तक फीडर से जुड़े कई मोहल्लों की बत्ती गुल रही। उधर, बहादुरगंज उपकेंद्र से जुड़े सदर बाजार इलाके और ककरा कलां उपकेंद्र के आनंदपुरम फीडर पर ट्रिपिंग के कारण सुबह से शाम तक बत्ती गुल रही। गर्मी में बिना बिजली के लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

निसरजई फीडर से निकली 11 केवी हाईटेंशन लाइन से ऐमनजई जलालनगर और उसकी तराई बस्ती के सैकड़ों घरों तक बिजली आपूर्ति होती है। इस लाइन के दो खंभे ऐमनजई में एक मीनार मस्जिद के पास लगे हैं। शनिवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे चालक की लापरवाही से ट्रैक्टर की ट्रॉली बिजली के एक खंभे से टकरा गई। इससे पोल टूटा तो लाइन के तार खिंचने से पास लगा दूसरा पोल भी तिरछा हो गया और तार टूटकर गिर गए। आसपास के लोगों ने बिजली उपकेंद्र पर इसकी सूचना दी। इस पर निगोही रोड उपकेंद्र के सब स्टेशन ऑपरेटर ने फीडर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी।
विज्ञापन

बाद में क्षेत्र के प्रभारी अवर अभियंता जयंत कुमार ने पेट्रोलिंग टीम और लाइन स्टाफ को मौके पर भेजकर खंभे बदलवाने के साथ लाइन की मरम्मत शुरू कराई। यह काम शाम पांच बजे तक जारी रहा। इस दौरान फीडर से जुड़े निसरजई, ऐमनजई जलालनगर, स्टेशन रोड, रेलवे मालगोदाम रोड (आंशिक), तारीन जलालनगर, निगोही मार्ग की सैनिक कॉलोनी, गदियाना चुंगी आदि क्षेत्रों के 2500 से ज्यादा घरों और प्रतिष्ठानों की बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने के साथ ओवरलोडिंग की समस्या पैदा होने से बहादुरगंज बिजली उपकेंद्र से जुड़े सदर बाजार और ककरा कलां के आनंदपुरम फीडर की बिजली आपूर्ति में हर आधा घंटे के अंतराल पर व्यवधान पड़ता रहा। हालांकि, बहादुरगंज के प्रभारी अवर अभियंता ने अपने क्षेत्र के किसी फीडर में कोई खराबी आने से इनकार करते हुए सभी लाइनों से बिजली आपूर्ति सामान्य बने रहने का दावा किया, लेकिन आनंदपुरम फीडर सुबह से दोपहर बाद तक कई बार बंद होने से आनंदपुरम समेत आजादपुरम, लोहारों का चौराहा, विश्वकर्मा चौक, अलीजई (आंशिक), मदराखेल, तिलहरजई और सिंजई के कुछ हिस्से में बिजली संकट बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed