फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Poets presented compositions in poetry seminar of Pravah Sahitya Sansthan

...जिंदगी की रंगशाला, मंच पर छाए विदूषक

Tue, 29 Mar 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Poets presented compositions in poetry seminar of Pravah Sahitya Sansthan
प्रवाह साहित्य संस्थान की ओर से आयोजित गोष्ठी में कविता पेश करते कवि। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। प्रवाह साहित्य संस्थान की ओर से काव्य गोष्ठी का आयोजन व्यंग्यकार उमेश चंद्र सिंह के संयोजन में केशव नगर स्थित उनके आवास पर किया गया। गोष्ठी में कवियों ने अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कवि कमल ‘मानव’ ने गजल सुनाई- निर्झरों के नीर की पुकार शेष रह गई, पत्थरों के बीच की दरार शेष रह गई। सिंधु तक प्रयाण राग छेड़ती नदी चली, नाम शेष रह गया न धार शेष रह गई। वरिष्ठ कवि विजय ठाकुर ने गजल सुनाई- है सवेरा किन्तु कोहरे से ढका है, लग रहा ज्यों आज का सूरज थका है। कवि सुशील दीक्षित ‘विचित्र’ ने मुक्तक सुनाया- कौन कहता है कि कमाल होना है, वही बेहूदा सवाल होना है। गर्दनों आरियों में यारी क्या, गर्दनों को हलाल होना है। कवि ज्ञानेंद्र मोहन ‘ज्ञान’ ने गीत सुनाया- साथ-साथ चलते-चलते जो, चोट दे गए तगड़ी। पूछ रहे हैं वे ही मुझसे, बात कहां पर बिगड़ी।
विज्ञापन

कवि कुलदीप दीपक ने मुक्तक सुनाया- रंग तो खेलिए ये खेलने के होते हैं। हरेक पल यहां तो गीत गजल होते हैं। गीतकार ब्रजेश मिश्र ने गीत सुनाया- जीवन के रंगमंच से जो निर्वासित होकर खड़ा रहा, इस खत की पीर कौन बांचे जो पढ़कर भी अनपढ़ा रहा। नवगीतकार डॉ. प्रशांत अग्निहोत्री ने रंगमंच दिवस पर गीत सुनाया- जिंदगी रंगमंच, जिस पर चल रहा नाटक, हाथ बांधे देखते दर्शक। जिंदगी की रंगशाला, मंच पर छाए विदूषक। व्यंग्यकार उमेश चंद्र सिंह, कवि डॉ. राजीव सिंह ‘भारत’, कवि चंद्र मोहन पाठक, अरुण दीक्षित अनभिज्ञ ने भी अपनी रचनाएं पेश कीं। गोष्ठी में आदर्श सिंह, अमित सिंह आदि उपस्थित रहे। सत्यभामा सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed