{"_id":"e9b7606ae232c93bd1a158cdfb6df6f1","slug":"pnb-delhi-karnal-hawks-finals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी दिल्ली, करनाल हॉक्स फाइनल में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी दिल्ली, करनाल हॉक्स फाइनल में पहुंचे
शाहजहांपुर
Updated Thu, 19 Nov 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउनहाल क्लब ऑल इंडिया गोल्ड कप प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट बृहस्पतिवार को पूरे चरम पर था। इस बीच अपरान्ह बाद सेमीफाइनल मुकाबले शुरू हुए। पहला मुकाबला मेजबान टाउनहाल क्लब और पीएनबी दिल्ली की तेेज तर्रार टीम के साथ हुआ। यह मैच देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक भी जुटे। दर्शकों ने खिलाड़ियों का खूब उत्साह बढ़ाया। प्रत्येक गोल पर पटाखे चलाकर खुशियां भी मनाई गईं। इस मैच में मेजबान टीम को शिकस्त झेलनी पड़ी, वहीं दूसरे रोमांचक मैच में गत वर्ष की विजेता करनाल हॉक्स करनाल की टीम ने टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार में शुमार की जाने वाली टीम एनई रेलवे गोरखपुर को पराजित कर फाइनल खेलने का अधिकार हासिल किया। गोरखपुर की टीम मैदान पर तो अच्छा खेली, लेकिन भाग्य ने उसका साथ नहीं दिया और तमाम कोशिशों के बाद भी वह एक भी गोल नहीं कर सकी।
पहला सेमीफाइनल मुकाबला चूंकि मेजबान टाउनहाल टीम से था, इसलिए यह मैच देखने केे लिए दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा। मैच के 27 मिनट में दिल्ली के खिलाड़ी शुभम ने गोल करके टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद टाउनहाल क्लब के खिलाड़ी शाहनबाज ने गोल करके दर्शकों को खुश होने का मौका दिया। मध्यांतर तक दोनों टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर थीं। इसके बाद मेजबान टीम के शाहनबाज ने गोल करके टीम को बढ़त दिला दी। इसी बीच दिल्ली की टीम को पेनॉल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे सोनू ने गोल में बदलकर फिर बराबरी कर ली। यहां से दिल्ली के खिलाड़ियों ने बदली हुई रणनीति से टाउनहाल क्लब पर आक्रमण शुरू किए और सोनू तथा सुखविंदर ने लगातार दो करके मैच में तनाव पैदा कर दिया। मैच के 59वें मिनट में दिल्ली के खिलाड़ी संजय ने एक गोल करके फाइनल की सीट पर मुहर लगा दी। यह मुकाबला पीएनबी के पक्ष में दो के मुकाबले पांच गोल से रहा।
इसी तरह दूसरा मुकाबला गत वर्ष की चैंपियन करनाल और तेज तर्रार टीम एनई रेलवे गोरखपुर के मध्य शुरू हुआ। बेहद रोमांचक मुकाबले में दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे पर गई हमले किए, लेकिन गोल नहीं हो सका। एक ओर जहां करनाल टीम भाग्य का साथ मैदान पर थी, तो वहीं दूसरी ओर गोरखपुर की टीम प्रतिद्वंद्वी से कम, बल्कि भाग्य से अधिक पराजित हुई, यही कारण रहा कि कई आसान मौकों पर भी खिलाड़ी गोल करने में सफल नहीं हो सके। करनाल की ओर से पहला गोल नवीन ने 25वें मिनट में किया। इसके बाद 45वें मिनट में सुरेंद्र ने और 60वें मिनट में मुनीश ने गोल करके यह अहम मुकाबला 3-0 से जीत लिया।
विज्ञापन
आयोजन सचिव हाजी एजाज हसन खां उर्फ अच्छू खां ने बताया कि शुक्रवार को अपरान्ह दो बजे से फाइनल मुकाबला गत वर्ष की विजेता करनाल तथा पीएनबी दिल्ली के मध्य होगा। सेमीफाइनल मुकाबलों में रेफरी की भूमिका बंगलूरू के आसिफ और मद्रास के विजय कुमार ने निभाई। टेक्निकल अंपायरिंग रहबर और इशरत ने की।