फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Players will get another ground, cricket pitch will be made

Shahjahanpur News: खिलाड़ियों को मिलेगा एक और मैदान, बनेगी क्रिकेट की पिच

Sun, 06 Apr 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 06 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Players will get another ground, cricket pitch will be made
शाहजहांपुर में कैंटोनमेंट स्टेडियम का निर्माणाधीन मुख्य गेट। संवाद
शाहजहांपुर। ओसीएफ मैदान के पास छावनी के मैदान पर खेल गतिविधियों को बढ़ाने के लिए कायाकल्प शुरू करा दिया गया है। मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करते हुए मैदान की चहारदीवारी कराकर सुविधाओं को बढ़ा रहे हैं। यहां पर हॉकी, क्रिकेट, फुटबाल आदि खेल कराया जाएगा। भविष्य में मैदान पर क्रिकेट की पिच भी बनाई जा सकती है।
विज्ञापन

छावनी के मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन खिलाड़ी अपने स्तर से करते थे। शुद्ध पानी, शौचालय तक की व्यवस्था नहीं थी। मैदान खुला होने के कारण जानवर भी घुस आते थे। वहीं, मैदान पर कार और बाइक सीखने वाले भी पहुंच जाते थे। ऐसे में खिलाड़ियों को काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ता था। खिलाड़ियों की मांग पर मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

कैंटोंमेंट बोर्ड और आर्मी प्रशासन ने खेल प्रेमियों की मांग की सुध ली है। मैदान को चहारदीवारी कर सुरक्षित किया जा रहा है। इसमें दो गेट लगाए गए हैं। फुलवारी लगाने के साथ ही 15 सीटें भी डाली गईं हैं, जिससे टहलने आने वाले लोग आराम कर सकें, साथ ही खेल देखने वाले बैठकर आनंद ले सकें। लाइट का इंतजाम भी हो रहा है। खिलाड़ियों के लिए बनने वाले मैदान पर हॉकी, क्रिकेट और फुटबॉल आदि खेलों की सुविधा मिल सकती है। भविष्य में यहां पर क्रिकेट की पिच बनवाने की तैयारी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
खिलाड़ियों ने छह महीने पहले ब्रिगेडियर से खेल मैदान को बनवाने की मांग की थी। मैदान पर सुविधाएं मिलने से खिलाड़ियों को काफी राहत मिल सकेगी। अनुरोध करेंगे कि मैचों के लिए सामान्य फीस रखी जाए, जिससे मैदान को दुरुस्त रखा जा सके।

मयूर खन्ना, क्रिकेट खिलाड़ी
-------
मैदान को चहारदीवारी कवर करा रहे हैं। खेलों को बढ़ावा देने के लिए मैदान को बनवा रहे हैं। आने वाले समय में क्रिकेट पिच भी बनवाएंगे। पहले मैदान में धूल उड़ती थी, साथ ही जानवर भी घुस आते थे।
अवधेश दीक्षित, उपाध्यक्ष, छावनी परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed