{"_id":"6a70f116c1f09f843d06754c","slug":"players-showcase-their-mettle-in-badminton-tournament-selected-for-the-division-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-180699-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, मंडल के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, मंडल के लिए चयन
विज्ञापन
शाहजहांपुर में हथौड़ा स्टेडियम में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल के लिए चयनित खिलाड़ी। स्र
शाहजहांपुर। हथौड़ा स्थित परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम में आयोजित जनपदस्तरीय माध्यमिक विद्यालयी बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपना दम दिखाया। खिलाड़ियों का मंडल स्तर के लिए चयन किया गया।
सोमवार को प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग के एकल व युगल मुकाबलों में संजय सरस्वती इंटर कॉलेज की वैष्णवी और क्षितिजा विजेता रहीं। वहीं आर्य महिला इंटर कॉलेज की आराध्या और वाणी उपविजेता बनीं। इस वर्ग से सुदामा प्रसाद कॉलेज की अनियिका ने भी प्रतिभा दिखाई। पांच खिलाड़ियों का मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
अंडर-17 वर्ग में सुदामा प्रसाद कॉलेज की दिव्या दुबे, शुभि और मीनाक्षी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। संजय सरस्वती कॉलेज की साक्षी वर्मा और अर्पिता राठौर उपविजेता रहीं। अंडर-19 वर्ग में सुदामा प्रसाद कॉलेज की मेघा और काव्या विजेता बनीं।
विज्ञापन
संजय सरस्वती कॉलेज की रिधिमा, वैष्णवी और अंशिका उपविजेता रहीं। इससे पहले जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
प्रतियोगिता की प्रभारी नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज की शाजिया खानम, गजाला आरिफ, मनीषा त्रिवेदी, रेनू यादव, रीना, इंदु बाला, खेल सचिव कैप्टन रामकुमार, सत्यपाल, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।