फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pitchkari sale boomed this Holi

खूब बिकीं पिचकारी, अबीर-गुलाल और गेहूं की बालियां 

Thu, 01 Mar 2018 09:21 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Thu, 01 Mar 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
Pitchkari sale boomed this Holi
pitchkari shop
होली से एक दिन पहले बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी। देर रात तक खरीददारी का सिलसिला चलता रहा। पिचकारी, गेहूं की बालियां और अबीर-गुलाल की खूब बिक्री हुई। भीड़ की वजह से बाजारों में जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। होली दो मार्च को होगी, लेकिन होली का उत्साह पहले से देखा जा रहा है। बाजारों में रंग-बिरंगे रंग गुलाल-अबीर, पिचकारी, टोपी पापड़, चिप्स आदि की की खूब बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

होली को लेकर खासकर बच्चों और युवाओं में उत्साह दिख रहा है। महिलाएं घरों में पूजा की सामग्री समेत आने वाले मेहमानों के लिए रेडीमेड फूड की खरीद कर रही हैं। बृहस्पतिवार को बाजारों में जमकर खरीददारी हुई तो दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए नजर आए। गली-मोहल्लों में भी रंग-गुलाल की दुकानें सज गई हैं। विभिन्न पिचकारियों को लेकर बच्चों में काफी उत्साह है। इन दुकानों पर भी खूब बिक्री हुई। युवकों के लिए चश्मा, बेल्ट हो या युवतियों के लिए बनावटी रोल-गोल्ड और डिजाइनदार गहने। इन दुकानों पर भी होली की रौनक नजर आई। युवतियां हल्के नाक, कान तथा सौंदर्य प्रसाधनों आदि की खरीद पर जोर देते दिखाई दी, तो महिलाओं ने चूड़ी, बिंदी और साज-सजावट की वस्तुओं को पसंद करते नजर आईं। अच्छी बिक्त्रस्ी से दुकानदारों में काफी उत्साह था। पिचकारी की खरीद को लेकर बच्चों में गजब का उत्साह दिखा। स्पाइडर मैन, ड्रैगन, टैडी बियर के साथ ही प्लास्टिक और स्टील आदि की पिचकारियों को बच्चों ने पसंद किया।
विज्ञापन


स्टेशन और रोडवेज पर भी रही यात्रियों की भीड़
होली से एक दिन पहले रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर भी यात्रियों की भीड़ रही। हालांकि, रेलवे की ओर से होली पर कोई स्पेशल ट्रेन नहीं लगाई गई है, लेकिन रोडवेज ने लॉग रूटों पर बसें बढ़ाने के साथ लोकल रूटों पर यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाने का दावा किया है। रोडवेज ने चालक-परिचालकों की छुट्टियां भी रदद कर दी हैं। डग्गामार वाहनों में भी सवारियों का दबाव बना रहा। वाहनों में भीड़ के बीच कई लोग खड़े होकर और वाहनों के गेट पर बैठकर यात्रा करते नजर आए। आलम यह था कि एक तरफ जहां वाहन के अंदर यात्री आढ़े-तिरछे बैठे नजर आए। वहीं, कई लोग वाहनों से शरीर को बाहर निकाल तो कई लोग वाहनों के गेट पर बैठकर जाते दिखाई दिए। यात्रियों के दबाव की वजह से वाहन चालकों की चांदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed