फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pink toilet found closed in Banda... bottles of liquor found inside

Shahjahanpur News: बंडा में बंद मिला पिंक शौचालय... अंदर मिले शराब के पौव्वे

Fri, 09 May 2025 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 09 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Pink toilet found closed in Banda... bottles of liquor found inside
बंडा। नगर पंचायत में पहुंचकर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार व एसडीएम चित्रा निर्वाल ने बृहस्पतिवार को विकास कार्यों की समीक्षा की। वहां बने पिंक शौचालय में उन्हें ताला लटका मिला। अंदर शराब के खाली पौव्वे भी बरामद हुए।
विज्ञापन



उन्होंने सफाई सुपरवाइजर से नाराजगी जताते हुए कहा कि पिंक शौचालय में केवल महिलाएं ही जा सकती हैं तो पुरुष कैसे पहुंचे? साफ-सफाई क्यों नहीं हो रही है? उन्होंने सुधार न होने पर सफाई कर्मचारी का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने बंडा चौराहे पर बने सुलभ शौचालयों को 24 घंटे खुले रखने के लिए कहा।
विज्ञापन

एडीएम बोले कि शौचालय में सफाई रखी जाए। कूड़े की समस्या के निस्तारण के लिए लेखपाल को नियुक्त कर डंपिंग ग्राउंड की जमीन चिह्नित कराने का उन्होंने आश्वासन दिया। उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र के 29 तालाबों को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। इस दौरान गुरु नानक मोहल्ला के कई लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने एडीएम को बताया कि बंडा के खुटार मार्ग पर एक ठेकेदार ने 20 दिन पहले रोड के किनारे नाला खोदा था। अब तक उस पर कोई काम नहीं चालू हुआ। इससे मोहल्ले का निकास बाधित है। स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी हो रही है। एडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed