फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pilgrims Sway to the Melodies at Khanqah-e-Hussainia Kalimia

Shahjahanpur News: खानकाह-ए-हुसैनिया कलीमिया में कलामों पर झूमे जायरीन

Wed, 01 Apr 2026 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Pilgrims Sway to the Melodies at Khanqah-e-Hussainia Kalimia
खानकाह-ए-हुसैनिया कलीमिया में उर्स के दौरान कलाम पेश करते कव्वाल। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : 1
मीरानपुर कटरा। खानकाह-ए-हुसैनिया कलीमिया के पीरान-ए-उज्जाम के सालाना उर्स में मंगलवार को कव्वालों ने अपने कलाम पेश कर अकीदतमंदों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस बीच पूर्व विधायक राजेश यादव ने समर्थकों के साथ जाकर मजारों पर चादरपोशी और गुलपोशी की।
विज्ञापन

फज्र की नमाज के बाद कुरानख्वानी हुई। सज्जादानशीन सैय्यद मसूद अहमद कलीमी चिश्ती कादरी ने मुल्क और कौम की खुशहाली के लिए दुआ की। जोहर की नमाज के बाद ईद मिलादुन्नबी का जश्न हुआ। इस बीच मदरसा अल्जामियातुल चिश्तिया से अलग-अलग पाठ्यक्रम की डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की दस्तारबंदी की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ.असद अहमद कलीमी चिश्ती कादरी, सैय्यद औसाफ अली चिश्ती, सैय्यद मुसद अहमद कलीमी, कुंवर सहारनपुरी, नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन समीउशशान खां, डॉ. फैजान खां, पूर्व नगर पंचायत सदस्य याकूब अंसारी, ताहिर खां, मिर्जा इलियास बेग आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed