{"_id":"6a0218a0ed17e8326b0c3aae","slug":"piles-of-garbage-at-the-kakrakalan-mrf-center-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-172963-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ककराकलां एमआरएफ सेंटर पर लगे कूड़े के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ककराकलां एमआरएफ सेंटर पर लगे कूड़े के ढेर
विज्ञापन
ककरा कलां स्थित बंद एमआरएफ सेंटर पर लगा कूड़े का ढेर। संवाद
शाहजहांपुर। ददरौल के खिलौली गांव में मैटीरियल रिकवरी फैसलिटी (एमआरएफ) सेंटर बनने के बाद नगर निगम क्षेत्र के मोहल्ला ककराकलां में बने एमआरएफ सेंटर को बंद कर दिया गया। ककराकलां में निस्तारण की प्रक्रिया बंद हो जाने के कारण कूड़े का अंबार लगा हुआ है। कूड़े से उठती बदबू और अक्सर जला दिए जाने से उठने वाले धुएं से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
स्वच्छ सर्वेक्षण की प्रक्रिया चल रही है। कूड़ा नहीं उठने से जिले की रैंकिंग प्रभावित हो सकती है। मोहल्ला ककरा में वर्ष 2021 में 63 लाख की लागत से एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया गया। यहां पर कूड़े के अंबार लगे हुए हैं।
बस्ती के पास होने से लोगों को दुर्गंध की वजह से रहना मुश्किल हो गया है। ककराकलां, ककराखुर्द, सुभाषनगर कॉलोनी, मामूड़ी, महमंद हद्दफ, पक्का तालाब क्षेत्र के लोगों को इससे परेशानी होती है। नगर निगम का दावा दिया गया कि स्वच्छ सर्वेक्षण से पहले कूड़े का निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
--
ककराकलां में कूड़ा डालना नहीं हुआ बंद
खिलौली में एमआरएफ सेंटर शुरू होने के बाद भी ककराकलां में कूड़ा डाला जाता है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ददरौल में 18.75 करोड़ रुपये की लागत एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया गया है। ददरौल क्षेत्र के गांव खिलौली में नए एमआरएफ सेंटर को शुरू हुए आठ माह से अधिक का समय हो गया है। इसके बाद भी शहर का कूड़ा ककराकलां स्थित एमआरएफ सेंटर में डाला जाता है।
--
लोगों की बात
ककराकलां एमआरएफ सेंटर पर कूड़े के ढेर में लोग आग लगा देते हैं। इससे उठने वाले धुएं और दुर्गंध से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है।
- योगेश कुमार, पक्का तालाब
--
एफआरएफ सेंटर बंद होने के बाद भी कूड़ा यहां पर डाला जाता है। हवा चलने पर घरों तक दुर्गंध पहुंचती है। इसकी वजह से बहुत परेशानी होती है।
- मुजीब, ककरा कलां
--
कई टन कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इसको हटाया नहीं जा रहा है। लोग कूड़े में आग लगा देते हैं। इससे उठने वाले धुएं से सांस के रोगियों को परेशानी होती है।
- शरीफ, मामुड़ी
--
एक तरफ स्वच्छता की बात की जा रही है, दूसरी तरफ कूड़े का अंबार लगा हुआ है। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी होती है। नगर निगम को इसकी व्यवस्था करनी चाहिए।
- लकी, ककराकलां
--
ककराकलां स्थित एमआरएफ सेंटर के कूड़े को हटाने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द कूड़े को हटाकर खिलौली पहुंचाया जाएगा। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान से पहले इसको हटा दिया जाएगा।
- डॉ.मनोज कुमार मिश्र, नगर स्वास्थ्य अधिकारी