{"_id":"63654c1620025571ca48f82a","slug":"pickup-filled-with-refined-oil-of-government-nutrition-caught-in-tilhar-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: सरकारी पोषाहार के रिफाइंड तेल से भरी पिकअप पकड़ी, दो कर्मचारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: सरकारी पोषाहार के रिफाइंड तेल से भरी पिकअप पकड़ी, दो कर्मचारी गिरफ्तार
Fri, 04 Nov 2022 10:59 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर/तिलहर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर/तिलहर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 04 Nov 2022 10:59 PM IST
सार
तिलहर पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी किया गया रिफाइंड तेल पिकअप से हाईवे के किनारे एक जगह उतारा जा रहा है। पुलिस ने मौके पर दो लोगों को पिकअप में रखीं रिफाइंड की लगभग 100 पेटियों समेत पकड़ा जबकि 500 पेटियां गायब होने की सूचना थी।
विज्ञापन
तिलहर में पकड़ी गईं सरकारी रिफाइड ऑयल की पेटियां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार के तौर पर बांटने के लिए भेजे जा रहे रिफाइंड तेल को नैफेड संस्था के एक कर्मचारी ने विभागीय गोदाम पर पहुंचाने के बजाय रास्ते में गायब कर दिया। नैफेड के स्थानीय सप्लायर ने पुलिस को सूचना देकर वाहन के साथ भेजे गए दो कर्मचारियों को पकड़वा दिया। बाद में उसकी निशानदेही पर तिलहर पुलिस शुक्रवार देर रात शहर में अंटा चौराहा स्थित एक नमकीन भंडार के गोदाम पर छापा मारकर वहां से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ ले गई।
विज्ञापन
तिलहर पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी किया गया रिफाइंड तेल पिकअप से हाईवे के किनारे एक जगह उतारा जा रहा है। पुलिस ने मौके पर दो लोगों को पिकअप में रखीं रिफाइंड की लगभग 100 पेटियों समेत पकड़ा जबकि 500 पेटियां गायब होने की सूचना थी। पकड़े गए लोगों से पूछताछ होने पर पता चला कि उन्होंने शहर के नमकीन गोदाम पर भी रिफाइंड तेल उतारा है।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने वहां भी छापा मारकर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा। पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास एवं पोषाहार) युगुल किशोर सांगुड़ी ने पूरे मामले से डीएम उमेश प्रताप सिंह को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि निदेशालय स्तर पर सूचना देने के बाद मामले की जांच के लिए शनिवार को लखनऊ से राज्य स्तर के अधिकारी नवीन कुमार यहां आ रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक बीएस वीर कुमार ने बताया कि कुछ माल पकड़ा गया है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है।