{"_id":"58b8671a4f1c1b7835830f48","slug":"pi-suspended-three-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी पर तीन शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ी पर तीन शिक्षक निलंबित
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए के निर्देश पर चलाए जा रहे परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण अभियान में विभिन्न अनियमितताएं मिलने पर तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा अनुपस्थित पाए गए शिक्षक-शिक्षिकाओं का वेतन काटा गया है।
बीएसए देवेंद्र पांडेय ने बताया कि 28 फरवरी कोे विकास खंड जैतीपुर में निरीक्षण अभियान चलाया गया था। जैतीपुर के स्कूलों का अतिरिक्त खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कनौजिया ने निरीक्षण किया था। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय खमरिया प्रथम में सहायक अध्यापक शालिनी और विपिन तेेेेेेेेेेेेेेवतिया अनुपस्थित मिले। यहां खास बात यह रही कि मौके पर उपस्थित मिले शिक्षक अंकुर सक्सेना ने अनुपस्थित दोनों शिक्षकों के प्रार्थना पत्र तत्काल लिखकर उनके हस्ताक्षर भी बना दिए और खंड शिक्षाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर दिए। खंड शिक्षाधिकारी ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए बीएसए को रिपोर्ट भेज दी। बीएसए ने शिक्षक अंकुर सक्सेना को निलंबित करते हुए अनुपस्थित दोनों शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा है।
इसी तरह प्राथमिक विद्यालय खमरिया द्वितीय में शिक्षक जसवीर सिंह अनुपस्थित मिले। इनका भी एक दिन का वेतन काटा गया है। प्राथमिक विद्यालय गोगेपुर में शिक्षक राकेश कुमार अनुपस्थित मिले। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोगेपुर निरीक्षण के दौरान बंद पाया गया। यहां की इंचार्ज प्रियंबदा मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
इधर, उच्च प्राथमिक विद्यालय अंडखेड़ा निगोही में प्रधानाध्यापिका रेनू चिकित्सा अवकाश पर थीं। उनका चिकित्सा अवकाश स्वीकृत भी था, लेकिन उनके स्थान पर इंचार्ज का दायित्व निभाने वाले शिक्षक शक्तिवर्धन गगानिया ने उनकी फार्म-9 प्रपत्र पर उपस्थिति सत्यापित कर नहीं भेजी। इस पर शक्तिवर्धन गगानिया को बीएसए ने निलंबित कर दिया है।