फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Physical development of children prevents child labor

बच्चों का शारीरिक विकास रोकता है बालश्रम

Sun, 12 Jun 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 12 Jun 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
जिले में बालश्रम विरोध दिवस गोष्ठियों के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों ने अलग-अलग गोष्ठियां कर बालश्रम से होने वाले शोषण से अवगत कराते हुए बच्चों को इससे दूर रखने और उन्हें शिक्षित कर राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर अकर्रा रसूलपुर में जागरूकता रैली भी निकाली गई। नेहरू युवा मंडल अकर्रा रसूलपुर समिति सभागार में आयोजित गोष्ठी में जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश चंद्र परगाई ने कहा कि कम उम्र में बच्चों को श्रम से जोड़ने पर उनका शारीरिक विकास नहीं हो पाता है। बच्चों के हाथों में कापी-किताबें होनी चाहिए। इससे पूर्व उन्होंने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल बच्चे ‘काम नहीं किताब चाहिए-हमें अपना अधिकार चाहि’ जैसे नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर सर्वेश वर्मा, संस्था सचिव महेश कुमार वर्मा, लज्जाराम वर्मा, रामबहोरे, जद्दू सिंह, प्रेमपाल, देव कुमार आदि का सहयोग प्राप्त हुआ। गंगा महेश सामाजिक विकास समिति के तत्वावधान में नुक्कड़ नाटक और गोष्ठी के माध्यम से बालश्रम रोकने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर लोक शिक्षा समिति के कार्यक्रम अधिकारी एसपी गुप्ता, महेश वर्मा आदि ने बालश्रम को अभिशाप बताया और बच्चों को इससे मुक्त कराने की बात कही। इस अवसर पर क्षेत्र में जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली में अजय वर्मा, प्रेमचंद्र, आशुतोष, सीताराम, आदर्श वर्मा आदि का योगदान रहा। ग्रोमोदय सेवा आश्रम की गोष्ठी में सहायक श्रमायुक्त आरके श्रीवास्तव ने बालश्रम रोकने के लिए समाज के लोगों का आह्वान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय बालश्रम परियोजना में बेहतर कार्य करने वाली इशराना खान, कमरुन्निशां, मानूषशाह आदि को सम्मानित किया गया। सचिव अवधेश मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उदय प्रताप चौहान, विजय प्रताप सिंह, मुकेश सिंह परिहार, चंद्र कुमार मिश्र, मनोज कश्यप, सुधीर मिश्रा आदि ने भी विचार रखे। संचालन मुनीश सिंह परिहार ने किया। उपकार मदर टेरेसा जन कल्याण समिति की गोष्ठी में संस्था सचिव डॉ. एसपी कौशल ने बालश्रम को राष्ट्र के विकास में बाधक बताया और उसे रोकने की बात कही। इस अवसर पर रविश खां, शशि प्रभा गुप्ता, पूनम सक्सेना, श्रीनिवास गुप्ता, डॉ. विजय जौहरी, हिमांशु श्रीवास्तव आदि ने भी विचार रखे। इस अवसर पर विपिन कुमार, मुकेश, कुसुम मिश्रा, मो. नदीम, मन्नू, चद्र प्रकाश, प्रभाकर, शमीम अहमद, शबनम, चांदनी, मुबीन, निशा सक्सेना, भगवान देवी, राजकुमारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

बालाजी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन कर बालश्रम का विरोध किया गया। इस अवसर पर सचिव अनिल सक्सेना ने कहा कि बालश्रम अपराध है, इसे रोकने के लिए समाज के सभी वर्गों के लोगों को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर चंद्रपाल कश्यप, राजेश विश्वकर्मा, इरफान, शाहिद अली, देवेंद्र सिंह, संजीव सिंह, जतिन शर्मा, अनिल तिवारी, फूल चंद्र, वीरेश वर्मा, राजेश सक्सेना, अमित भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed