फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pharmacists will soon be deployed at CHC, X-ray films will also be available soon

Shahjahanpur News: सीएचसी पर जल्द होगी फार्मासिस्ट की तैनाती, एक्सरे फिल्म भी मिलेगी जल्द

Sat, 24 May 2025 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pharmacists will soon be deployed at CHC, X-ray films will also be available soon
पुवायां। सीएमओ विवेक मिश्रा ने शनिवार को पुवायां सीएचसी का निरीक्षण किया। चीफ फार्मासिसट का पद रिक्त होने पर उन्होंने जल्द ही तैनाती की बात कही।
विज्ञापन

सीएमओ ने सीएचसी में सफाई देखी और निर्देश दिए कि अस्पताल में किसी भी हाल में गंदगी नहीं होनी चाहिए। सीएमओ ने उपस्थित रजिस्टर सहित अन्य अभिलेख भी देखे और लैब, कोल्ड चेन कक्ष, दवा वितरण कक्ष आदि का भी मुआयना किया। इसके बाद सीएमओ ने सीएचसी परिसर में स्थित मातृ शिशु हेल्थ विंग का भी मुआयना किया।
निरीक्षण के बाद सीएमओ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सीएचसी पर चीफ फार्मासिस्ट नहीं हैं। जल्द ही फार्मासिस्ट की तैनाती की जाएगी। डॉक्टरों की कमी पर सीएमओ ने कहा कि पूरे जिले में डॉक्टरों की कमी है, फिर भी रोगियों को कोई समस्या न हो, इसका प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी पर एक्सरे फिल्म न होने से एक्सरे के लिए रोगियों को जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती है। इस पर सीएमओ ने कहा कि जल्द ही एक्सरे फिल्म सीएचसी पर अपलब्ध करा दी जाएगी, जिससे रोगियों को स्थानीय स्तर पर ही एक्सरे की सुविधा मिल सकेगी। निरीक्षण के दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. नरेंद्रपाल सहित सीएचसी स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed