{"_id":"69dd314b6bb95d2ed4043886","slug":"person-who-posted-against-pm-booked-for-disturbing-the-peace-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-170564-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पीएम के खिलाफ पोस्ट डालने वाले का शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पीएम के खिलाफ पोस्ट डालने वाले का शांतिभंग में चालान
विज्ञापन
पुवायां। प्रधानमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने और एक व्यक्ति को जातिसूचक गाली-गलौज कर धमकाने के आरोपी गांव नाहिल के रहने वाले युवक का पुलिस ने शांतिभंग की आशंका के तहत चालान कर दिया है।
गांव नाहिल के एक युवक ने प्रधानमंत्री के बारे में गलत शब्द लिखते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके अलावा गांव के एक व्यक्ति ने युवक पर आरोप लगाया है कि आरोपी उनका दरवाजा नहीं लगने दे रहा है और छह अप्रैल को आरोपी ने उसके घर आकर मारपीट करने के साथ ही पुत्रियों से अश्लील हरकत भी की थी।
पीड़ित ने एसपी से मिलकर प्रार्थनापत्र दिया था कि युवक मकान छोड़कर भाग जाने के लिए कह रहा है। एसपी ने सीओ को जांच करने के निर्देश दिए हैं। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि पोस्ट डालने और धमकी देने के मामले में आरोपी का शांतिभंग की आशंका के तहत चालान किया है। अन्य आरोपों की जांच कराई जा रही है।