फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power outage caused by blown cable box; over 10,000 consumers inconvenienced.

Shahjahanpur News: केबल बॉक्स फुंकने से बत्ती गुल, 10 हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान

Fri, 02 Oct 2026 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Power outage caused by blown cable box; over 10,000 consumers inconvenienced.
अल्हागंज। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे केबल बॉक्स फुंक जाने से बृहस्पतिवार को अल्हागंज क्षेत्र के छह फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे 10 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे आपूर्ति बंद हो गई। यह रात दस बजे तक बहाल नहीं हो सकी। फॉल्ट के बाद पहुंचे कर्मियों को खेत में पानी भरा मिला। इसके कारण फॉल्ट ठीक नहीं हो सका। बिजली जाने से लोग परेशान हो उठे। अधिशासी अभियंता जलालाबाद शुभेंदु शाह के अनुसार, फॉल्ट को सही करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

--
ककरा और जलालनगर में दो घंटे से अधिक बिजली गुल
शाहजहांपुर। ककरा विद्युत उपकेंद्र के ईंट भट्ठे के पास 250 केवीए ट्रांसफाॅर्मर पर मरम्मत कार्य के चलते बृहस्पतिवार को दोपहर 12 से दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, निगोही रोड विद्युत उपकेंद्र के जलालनगर फीडर पर चेतराम स्कूल के पास एलटी लाइन का खंभा गिर गया। इससे जफर कबाड़ी की दुकान के पास लगे 630 केवीए ट्रांसफॉर्मर से जुड़े क्षेत्र की बिजली आपूर्ति दोपहर 12:35 बजे से 2:55 बजे तक बंद रही। विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर खंभे को ठीक कराया, जिसके बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी। अधिशासी अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते आपूर्ति बंद की गई थी। संवाद
----------
खिरनीबाग के तीन घरों में बिजली चोरी पकड़ी, रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर। विद्युत निगम की विजिलेंस टीम ने तड़के चेकिंग अभियान चलाकर खिरनीबाग मोहल्ले में तीन घरों में बिजली चोरी पकड़ी। तीनों उपभोक्ता खंभे से सीधे केबल डालकर बिजली का उपयोग कर रहे थे। जेई की तहरीर पर एंटी थेफ्ट थाने में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
अवर अभियंता राजेश कुमार ने 24 सितंबर को टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। सुबह 5:45 बजे टीम ने खिरनीबाग में अमित के घर की जांच की। यहां खंभे से सीधे केबल डालकर बिजली चोरी होती मिली। इसके बाद 5:55 बजे मनीष के घर में भी इसी तरह बिजली चोरी पकड़ी गई।

सुबह 6:05 बजे बबुला बी के घर में खंभे से सीधे बिजली का उपयोग किया जा रहा था। जांच के दौरान तीनों घरों में बिजली चोरी मिलने पर टीम ने कार्रवाई की। जेई की तहरीर पर तीनों के खिलाफ एंटी थेफ्ट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed