फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Poor road conditions prevented the 5 MVA transformer from reaching the substation.

Shahjahanpur News: खराब रास्ते ने उपकेंद्र पर पहुंचने से रोका पांच एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर

Fri, 02 Oct 2026 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Poor road conditions prevented the 5 MVA transformer from reaching the substation.
कुर्रियाकलां। चौहनापुर विद्युत उपकेंद्र को ओवरलोडिंग से राहत दिलाने के लिए पांच एमवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर लगाया जाना है, लेकिन खराब रास्ते के कारण तीन माह बाद भी ट्रांसफाॅर्मर उपकेंद्र तक नहीं पहुंच सका। इससे उपकेंद्र से जुड़े 72 गांवों के उपभोक्ताओं को अभी कुछ दिन और ओवरलोडिंग व लो वोल्टेज की समस्या झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

चौहनापुर मार्ग से उपकेंद्र तक करीब 300 मीटर रास्ता कच्चा है। बारिश के कारण रास्ते में जगह-जगह पानी भरने से कीचड़ और दलदल हो गया है। ट्रांसफाॅर्मर लेकर पहुंची ट्रैक्टर-ट्रॉली रास्ते के शुरुआती हिस्से में ही फंस गई। इसके बाद चालक ने ट्रांसफाॅर्मर को उपकेंद्र तक ले जाने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन

नया ट्रांसफाॅर्मर लगने से कुर्रिया और निकरा फीडर समेत चौहनापुर क्षेत्र के गांवों को ओवरलोडिंग से राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल लो वोल्टेज के कारण घरों में पंखे और कूलर धीमी गति से चल रहे हैं। गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिकारियों ने रास्ता बनवाने के लिए जनप्रतिनिधियों से कई बार लिखित अनुरोध किया है, लेकिन रास्ता न बनने से ट्रांसफाॅर्मर की स्थापना अटकी हुई है। एसडीओ सौरभ शाक्य ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर रखने के लिए प्लिंथ का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। रास्ता खराब होने के कारण ट्रांसफाॅर्मर नहीं पहुंच पा रहा है। रास्ता ठीक होते ही ट्रांसफार्मर स्थापित कर ओवरलोडिंग की समस्या दूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed