फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Eight people injured in separate road accidents.

Shahjahanpur News: अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोग घायल

Fri, 02 Oct 2026 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Eight people injured in separate road accidents.
तिलहर। क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम हुए अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी तिलहर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कटरा क्षेत्र के खैरपुर चौराहे के पास शाम करीब 6:30 बजे बैसरा-बैसरी मजार से तिलहर लौट रहा सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मोहल्ला इमली निवासी शाजिया, इसरा, अफसाना, कैकसा, सम्मो, सोना और अनीस घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी तिलहर पहुंचाया।
विज्ञापन

मुड़िया नारायण निवासी धर्मेंद्र पाल सिंह शाम करीब सात बजे बाइक से घर जा रहे थे। हिस्माह और मीरपुर के बीच तालाब के पास अचानक सियार सामने आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
कार की चपेट में आकर दो बच्चे गंभीर घायल
मीरानपुर कटरा। खुदागंज मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम कार की चपेट में आने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
मोहल्ला कायस्थान निवासी नसीब खां की खुदागंज मार्ग पर भैंसों की डेयरी है। शाम करीब सात बजे नसीब खां का 11 वर्षीय पुत्र एरब खां अपने चचेरे भाई शकील खां के छह वर्षीय पुत्र आलमीन खां के साथ डेयरी से घर लौट रहा था। इसी दौरान खुदागंज की ओर जा रही कार से दोनों बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को बरेली रेफर किया गया। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed