{"_id":"8ab2e103f990cad604138cd1c069df8d","slug":"performance-against-college-abvp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 22 Jan 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आर्य महिला महाविद्यालय में अग्रसारण शुल्क में निर्धारित शुल्क से अधिक वसूले जाने का आरोप लगाते हुए कॉलेज प्राचार्य के खिलाफ प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
परिषद के प्रदेश सहमंत्री सौरभ सोमवंशी ने आरोप लगाया कि आर्य महिला महाविद्यालय की प्राचार्य छात्राओं का शोषण कर रही हैं। कई बार छात्राओं की समस्याओं को लेकर प्राचार्य से मिलने की कोशिश की गई, लेकिन प्राचार्य ने मिलने से ही मना कर दिया। अमन रावत और प्रखर अवस्थी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में जोरदार नारेबाजी कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। इसके बाद हुई सभा में हैदराबाद के दलित छात्र की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। प्रदर्शन और शोकसभा में पवन मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव, अनुराग सिंह, अजय, मनीष दीक्षित, प्रशांत शुक्ला, शाहजेब, ऋषभ तिवारी, ललित, अंकिता सिंह, संदीप, शलभ तिवारी, अपार कश्यप, अंकित, नितिन वाजपेयी, सत्यम चौहान, मयंक द्विवेदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन