फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   People suffering due to scorching heat in Shahjahanpur

Weather Update: शाहजहांपुर में भीषण गर्मी का प्रकोप, चिलचिलाती धूप में छांव तलाशते नजर आए लोग

Mon, 20 May 2024 02:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 May 2024 02:59 PM IST
सार

शाहजहांपुर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिन में तेज धूप और लू चैन नहीं लेने दे रही तो रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। सोमवार को दोपहर के वक्त चिलचिलाती धूप में लोगों का चलना दूभर था। लोग जहां-तहां छांव तलाशते नजर आए। 

विज्ञापन
People suffering due to scorching heat in Shahjahanpur
छांव में खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दिन में तेज धूप और लू चैन नहीं लेने दे रही तो रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। रविवार रात का न्यूनतम तापमान 28. 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी में पंखे-कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। 10 मई के बाद पारा लगातार चढ़ रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। 

विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन न्यूनतम तापमान बढ़कर 26.2 डिग्री पर पहुंच गया। रविवार की रात न्यूनतम तापमान में इजाफा जारी रहा। न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान भी 43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रात के तापमान में बढ़ोत्तरी से लोगों को गरमी किसी भी पहर चैन नहीं लेने दे रही। थोड़ी देर के लिए भी होने वाली बिजली कटौती लोगों को परेशान कर रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हवा शुष्क होने के कारण दोपहर में गरम हवाएं और तेज धूप से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि अभी तापमान में इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि 2021 में मई में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। अभी चार-पांच दिन गरमी से राहत मिलने के आसार नहीं है। इसके बाद बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed