फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   People rejoiced in the celebrations to welcome the New Year.

Shahjahanpur News: नए साल के स्वागत के जश्न में झूमे लोग

Thu, 01 Jan 2026 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
People rejoiced in the celebrations to welcome the New Year.
शाहजहांपुर में वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से चेकिंग करते टीएसआई विनय पांडेय। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। वर्ष 2026 नया सवेरा, नई उम्मीद और नए सपने लेकर आ रहा है। 31 दिसंबर की रात को लोगों ने खूब मौज-मस्ती की। शाह क्लब समेत होटल-रेस्टोरेंट, कॉलोनी और मोहल्लों में जमकर जश्न मनाया गया। नए साल के स्वागत के जश्न में लोग आधी रात तक डूबे रहे। रात 12 बजे आतिशबाजी छोड़कर नए साल का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


बुधवार को शाम ढलते ही नए साल के जश्न की तैयारी शुरू हो गई। लोगों ने कॉलोनी व मोहल्लों में शामियाना तानने के साथ डीजे का इंतजाम किया। रात साढ़े आठ बजे से आग जलाने के साथ ही डीजे की धुन पर बच्चों से लेकर युवा और महिलाएं तक थिरकीं। इसी तरह शाह क्लब में रात साढ़े नौ बजे कार्यक्रम का आगाज हुआ। यहां पर बैंड आकर्षण का केंद्र रहा। जिसकी धुन पर लोग थिरक उठे।
विज्ञापन

डीजे फ्लोर पर लोग नए साल के स्वागत के जश्न में डूबकर खूब थिरके। सर्द रात में गीतों और नृत्य ने गर्मी को बढ़ा दिया। लोग फिल्मी गीतों पर खूब थिरके। होटल-रेस्टोरेंट में भी शाम देर रात तक जवान रहीं। 12 बजने से पहले लोगों ने नए साल का काउंट डाउन शुरू किया। 12 बजे पर सुई पहुंचते ही आतिशबाजी छोड़ी गई, साथ ही हैप्पी न्यू ईयर कहकर एक-दूसरे को नए साल की मुबारकबाद दी गई। आधी रात के बाद तक जिले भर में जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
पुलिस रही सतर्क, हुड़दंग करने वालों पर रही नजर
सर्दी और कोहरे के मौसम में नए साल के जश्न को लेकर लोगों की आवाजाही को लेकर पुलिस सतर्क रही। एसपी के निर्देश पर प्रत्येक थाना क्षेत्र में प्रमुख मार्गों पर पुलिस और यातायात पुलिस को तैनात किया गया। शाम ढलते ही पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। लोगों को जाम से बचाने के साथ ही ब्रेथ एनालाइजर से चेकिंग की गई। शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की नजर रही। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि जिले में शांति व कानून-व्यवस्था तथा नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस का प्रबंध किया गया है। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है।

--
मेसेज कर दी मुबारकबाद, उपहार भी दिए

नए साल से एक दिन पहले ही मेसेज के जरिये मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान एक-दूसरे को उपहार भी दिए गए। इससे पहले पूरे दिन फूलों की खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। फूलों की दुकानें सदर बाजार, घंटाघर, बहादुरगंज समेत कई स्थानों पर लगाई गईं थी।

--
होटलों में लोगों पर चढ़ा नए साल का खुमार

शहर के कई होटलों में नए साल का स्वागत करने के लिए आयोजन किए गए। टाउन हॉल, बरेली मोड़ स्थित होटलों में कार्यक्रम हुए। यहां पर डीजे पर लोग देर रात तक लोग थिरकते रहे। वहीं थीम बेस कार्यक्रम भी हुए। इसमें लोगों ने खूब मौज-मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed