{"_id":"66bd2b278cb5cb16ac066014","slug":"people-face-traffic-jam-several-times-a-day-on-bareilly-farrukhabad-highway-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-124926-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर दिन में कई बार जाम से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर दिन में कई बार जाम से जूझे लोग
Thu, 15 Aug 2024 03:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर छुट्टा पशुओं के घूमने से बुधवार को सुबह से शाम तक कई बार जाम लगने से लोग खासे परेशान हुए। हाईवे का मुख्य चौराहा जाम की चपेट में आया तो उससे जुड़े सभी रास्तों पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही और वे रेंगते हुए आगे बढ़े।
हाईवे की पटरियों पर दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है। इसके अलावा फल और चाट के ठेले वाले कब्जा जमाए रहते हैं। हाईवे के डिवाइडर के आसपास छुट्टा पशु खड़े रहते हैं। वाहन चालकों को हाईवे पर निकलने के लिए ज्यादा जगह नहीं बचती। यही वजह है कि हाईवे पर जाम लगना आए दिन की समस्या बन गई है। हाईवे पर बुधवार को भी रुक-रुककर कई बार जाम लगा। हाईवे पर स्थित नगर का मुख्य चौराहा जाम की चपेट में आया तो खंडहर मार्ग और तहसील रोड के वाहन भी थमने लगे। इन दिनों कांवड़ यात्राएं भी चल रही हैं।
इसके बावजूद प्रशासन ने न तो अतिक्रमण हटवाने की जरूरत समझी और न ही जाम से निपटने को कोई अतिरिक्त व्यवस्था कराई। चौराहे पर जाम लगने से स्थानीय रोडवेज स्टेशन से बसों को बाहर निकालकर हाईवे तक ले जाने में चालकों को काफी असुविधा हुई। एसडीएम रवींद्र कुमार ने कहा कि जाम की समस्या दूर करने के लिए जल्द ही प्रभावी कदम उठाया जाएगा।