{"_id":"69beee5db59982330c04de8c","slug":"people-block-road-after-failing-to-get-gas-cylinders-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-168628-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सिलिंडर न मिलने पर लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सिलिंडर न मिलने पर लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन
चौक कोतवाली के नवादा मोड़ के पास एजेंसी बाहर हाईवे पर लोगों को समझाती पुलिस। स्रोत : जागरूक पाठ
शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे पर चौक कोतवाली क्षेत्र के नवादा मोड़ के पास स्थित अमित गैस एजेंसी पर सिलिंडर न मिलने से उपभोक्ता भड़क उठे। उन्होंने लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर खाली सिलिंडर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने मामले को शांत कराया।
शनिवार को अमित गैस एजेंसी के गेट पर ‘आज सिलिंडर न मिलने’ का नोटिस बोर्ड लगा दिया गया। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने हाईवे पर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने लोगों को समझाया। करीब आधे घंटे तक हाईवे की एक लेन पर यातायात प्रभावित रहा। वहीं गैस एजेंसी संचालक अमित सिंह ने बताया कि दो दिन से गैस प्राप्त नहीं हो सकी है।
-- -- -
गैस बुक कराने पर पाइप लेने को बाध्य करने का आरोप
सिंधौली। कस्बा निवासी उपभोक्ता रतीभान, आदित्य, जमील, सीता देवी आदि ने बताया कि गैस बुकिंग नहीं कराने और सिलिंडर मिले बगैर उनके मोबाइल नंबर पर बैंक खाते में रसोई गैस की सब्सिडी भेजे जाने के मेसेज मिल रहे हैं। 190 रुपये में गैस चूल्हे का पाइप लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। शाम के समय सर्वर डाउन होने का हवाला देकर लौटा दिया जाता है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -
चेयरमैन समेत कई लोगों रिफिल की बुक, नहीं मिले गैस सिलिंडर
कलान। गैस एजेंसी के संचालक दूसरों के कनेक्शन पर रिफिल बुक करके उनके सिलिंडर अन्य लोगों को दे रहे हैं। नगर पंचायत के चेयरमैन हरी नारायण गुप्ता सहित कई लोगों को अपने कनेक्शन पर रिफिल बुक होने की जानकारी तब हुई, जब उन्हें मोबाइल पर सिलिंडर की डिलीवरी और उस पर देय सब्सिडी के मेसेज मिले। चेयरमैन ने बताया कि एजेंसी कर्मचारियों ने यह कहकर बरगलाने का प्रयास किया कि उन्हें परेशानी से बचाने के लिए उनकी गैस बुकिंग कर दी गई है। संवाद