{"_id":"62ab7e87dff2920fa426b6b5","slug":"people-are-becoming-aware-of-daughters-26-thousand-accounts-opened-shahjahanpur-news-bly4884967179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों का भविष्य संवारने के लिए सुकन्या में करें निवेश, मिलेंगे 65 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों का भविष्य संवारने के लिए सुकन्या में करें निवेश, मिलेंगे 65 लाख
विज्ञापन
शाहजहांपुर का प्रधान डाकघर । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बेटियों की पढ़ाई, रोजगार और विवाह को लेकर अभिभावक सजग होने लगे हैं। इसलिए सरकारी योजनाओं में निवेश करके उनके भविष्य को सुरक्षित कर रहे हैं। ऐसी ही एक योजना डाक विभाग की है, जिसका नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। इसमें निवेश करने वालों की संख्या बढ़ी है। योजना के तहत अब तक 26 हजार खाते खोले जा चुके हैं।
प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर एपी सिंह ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 250 रुपये सालाना निवेश करके भी खाता खुलवाया जा सकता है। इसमें एक साल में अधिकतम 1.50 लाख रुपये जमा कराए जा सकते हैं। योजना में 7.6 फीसदी वार्षिक दर से ब्याज मिलता है। बिटिया के दस साल के होने से पहले इस योजना में खाता खुलवाना होता है। यह एक लंबी अवधि की योजना है, जिसमें निवेश करके आप अपनी बेटी की पढ़ाई और भविष्य को लेकर निश्चिंत हो सकते हैं। इस योजना में आप हर दिन 416 रुपये बचाकर अपनी बेटी को 65 लाख रुपये दे सकते हैं।
यह स्कीम तब मैच्योर होगी, जब बेटी 21 साल की हो जाएगी। इसमें जमा कराए गए पैसे को बिटिया के 18 साल की होने तक निकाल नहीं सकते। 18 साल के बाद भी इस स्कीम से कुल राशि का 50 फीसदी हिस्सा ही निकाला जा सकता है। बेटी के 21 साल के होने पर पूरा पैसा मिल जाएगा। पोस्ट ऑफिस या फिर किसी भी बैंक में यह खाता खुलवाया जा सकता है। इसके लिए बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र और माता-पिता का पहचान पत्र जमा करने होंगे।
विज्ञापन
15 साल तक करना होगा निवेश
यह स्कीम बेटी के 21 साल के होने पर मैच्योर होती है। लेकिन खास बात यह है कि इसमें रुपये केवल खाता खोलने से लेकर 15 साल तक ही जमा कराने होते हैं। 21 साल तक ब्याज मिलता रहेगा। अगर आपकी दो बेटियां हैं तो आप दोनों के लिए भी योजना के तहत खाता खुलवा सकते हैं। अगर आपकी बेटी 9 साल की है और आपने अब उसका अकाउंट खुलवाया है तो आपको 12 साल तक ही रुपये जमा कराने होंगे। अगर 5 साल की बेटी है और आपने निवेश शुरू किया तो आप 16 साल तक निवेश कर पाएंगे। इससे मैच्योरिटी अमाउंट बढ़ जाएगा। अगर आपकी बेटी आज 4 साल की है और आपने निवेश शुरू कर दिया तो यह अकाउंट 2039 में मैच्योर होगा।
ऐसे मिलेंगे 65 लाख
मान लीजिए कि आपकी बेटी के एक साल का होने पर आपने 2021 में निवेश शुरू किया था। अगर आप रोजाना 416 रुपये बचाते हैं तो एक महीने में आप 12,500 रुपये निवेश करेंगे। इस तरह 15 साल में आपको कुल करीब 22 लाख, 50 हजार रुपये जमा कराने होंगे। 7.6 फीसदी वार्षिक ब्याज दर के हिसाब से आपको कुल 42 लाख, 50 हजार रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे। इस तरह 21 की उम्र होने पर आपकी लाडली 65 लाख रुपये की मालकिन होगी।