फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pension of more than 20 thousand elderly people stuck for 10 months in Shahjahanpur

Shahjahanpur: 10 माह से अटकी 20 हजार से अधिक बुजुर्गों की पेंशन, समाज कल्याण विभाग के लगा रहे चक्कर

Fri, 26 Jan 2024 02:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Jan 2024 02:31 PM IST
सार

शाहजहांपुर में 10 माह बीतने के बाद भी अब तक 20 हजार से अधिक बुजुर्गों के खातों में पेंशन नहीं आई है। इस वजह से उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया। 

विज्ञापन
Pension of more than 20 thousand elderly people stuck for 10 months in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर में समाज कल्याण विभाग में हुए पेंशन घोटाले की मार बुजुर्गों को अब भी झेलनी पड़ रही है। 10 माह बीतने के बाद भी अब तक 20 हजार से अधिक बुजुर्गों के खातों में पेंशन नहीं आई है। इस वजह से उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, निस्तारण के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण विभाग में 2023 मार्च में करीब दो करोड़ 52 लाख रुपये के पेंशन घोटाले का खुलासा हुआ था। इसमें 2390 बुजुर्गों की पेंशन दूसरे खातों में भेज दी गई थी। मामले की जांच अब भी जारी है। अब तक 20 लाख रुपये के आसपास की रिकवरी हो गई है। विभाग की ओर से एक लाख दो हजार से अधिक खातों की जांच कराई गई। सभी का आधार कार्ड के साथ केवाईसी की गई। 
विज्ञापन


82 हजार बुजुर्गों की नहीं आई पेंशन 
करीब 82 हजार से अधिक पेंशन धारकों की नवंबर तक की पेंशन आ चुकी है। करीब 20 हजार पेंशन धारक ऐसे हैं जिनके खातों में तकनीकी कारणों से अभी तक पेंशन नहीं आई है। ऐसे पेंशन धारक समाज कल्याण कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनको अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक कोई सही जवाब नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि तकनीकी कारणों की वजह से करीब 20 हजार पेंशन धारकों की पेंशन नहीं आई है। जनवरी के अंत में शासन की तरफ से रिपोर्ट जारी होने की संभावना है। इसके बाद पेंशन आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed