फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Peepal tree fell on power lines

कनौजिया तिराहे पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति और यातायत ठप

Tue, 02 Aug 2022 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Peepal tree fell on power lines
शाहजहांपुर के कनौजिया तिराहे पर गिरा पीपल का पेड़ को हटाने में जुटे मजदूर । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कनौजिया तिराहे के पास रविवार देर रात पीपल का एक पुराना पेड़ बिजली की 11 केवी हाईटेंशन लाइन और पास से गुजर रही 440 वोल्ट की लोटेंशन (एलटी) लाइन पर गिर गया। इससे कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और गर्रा फाटक-कच्चा कटरा मोड़ के बीच यातायात ठप हो गया। जाम खुलवाने के लिए दिनभर चौक कोतवाली पुलिस जूझती रही।
विज्ञापन

कनौजिया तिराहा पर पेट्रोल पंप के पास रोड के किनारे कई दशक पुराना पीपल का पेड़ खड़ा था। तना के ऊपर पेड़ की मुख्य शाखाओं का झुकाव मार्ग की ओर था। रात करीब सवा दस बजे पीपल वृक्ष अचानक तेज आवाज के साथ गिर गया। रोड पर गिरे पेड़ की शाखाओं के बोझ से पास से निकली 11 केवी लाइन के तारों पर खिंचाव पड़ा तो लाइन तहस-नहस होने के साथ दोनों ओर के दो खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

यही नहीं, 11 केवी लाइन के खंभों की चपेट में आकर सिंजई मोहल्ले की एलटी लाइन का एक पोल भी तिरछा हो गया। गनीमत रही कि जिस वक्त रोड पर पेड़ गिरा, रात होने के कारण यातायात ज्यादा नहीं था। अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के प्रभारी अवर अभियंता आदर्श कुमार ने नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क कर पेड़ हटवाने का अनुरोध किया, लेकिन वहां से रात में कोई नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण पूरी रात गर्रा फाटक-कच्चा कटरा मार्ग पर यातायात ठप रहा। यही नहीं, लाइनें क्षतिग्रस्त होने से कनौजिया तिराहा, सिंजई, सरोदी बंगला, जियाखेल, मतानी, कच्चा कटरा, बक्सरिया आदि क्षेत्रों की बत्ती गुल हो गई। हालांकि, जेई ने अन्य फीडरों से इलाके की लाइन जोड़कर बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था कराई, लेकिन इससे लाइनों पर अतिरिक्त भार पड़ा तो उनमें ट्रिपिंग की समस्या पैदा हो गई। सोमवार को सुबह जेसीबी और क्रेन की मदद से पेड़ हटाए जाने के बाद खंभे और तार बदले जाने का काम शुरू हुआ जो शाम पांच बजे के बाद पूरा हो सका।
कांवड़ यात्रियों का बदलना पड़ गया निर्धारित रूट
पेड़ गिरने से पुलिस को गर्रा फाटक-कच्चा कटरा मार्ग पर कांवड़ यात्रियों का पूर्व निर्धारित रूट बदलना पड़ा। फर्रुखाबाद और ढाई घाट गंगा तट से कांवड़ में जल भरकर लाने वाले कांवड़ियों के लिए बरेली मोड़ से गर्रा फाटक और कच्चा कटरा होते हुए मालखाना मोड़ से जेल रोड पर जाने का मार्ग निर्धारित किया गया है।

रोजा क्षेत्र की लाइनों की आज होगी मरम्मत
शाहजहांपुर। रोजा उपकेंद्र की 33 केवी लाइन के आड़े आने वाले पेड़ों की छटाई का काम मंगलवार सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक किया जाएगा। इस दौरान रोजा और दीवान जोगराज बिजलीघर के सभी फीडर की हथौड़ा की 33 केवी लाइन से बिजली आपूर्ति की जाएगी। उपखंड अभियंता पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि अब्दुल्लागंज में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त लाइनें सुधारी जा चुकी हैं, लेकिन विशेष स्थिति में वहां की 33 केवी लाइन ककरा उपकेंद्र की इनकमिंग लाइन से जोड़कर बिजली आपूर्ति कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed