{"_id":"62829ec682d829393843ef93","slug":"patient-making-modern-lifestyle-and-stress-shahjahanpur-news-bly4850803136","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिक लाइफ स्टाइल व तनाव बना रहा उच्च रक्तचाप का मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक लाइफ स्टाइल व तनाव बना रहा उच्च रक्तचाप का मरीज
विज्ञापन
डॉ.एमएल अग्रवाल
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मंगलवार मनाया जाएगा। यह एक खतरनाक बीमारी है, जिससे धमनियों में रक्त का दबाव काफी अधिक बढ़ जाता है। रक्त की धमनियों में रक्त का प्रवाह बनाए रखने के लिए हृदय को सामान्य से अधिक काम करने की जरूरत पड़ती है। डाक्टरों की मानें तो हृदयघात और मस्तिष्क घात की बड़ी वजह हाइपरटेंशन होती है। आधुनिक जीवन शैली व तनाव की वजह से लोग उच्च रक्तचाप के रोगी बनते जा रहे हैं। हालांकि, कुछ सावधानी बरतकर व दवाओं का सेवन करने के बाद गंभीर रोग से बचा जा सकता है।
यह अपनाएं टिप्स
-उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए वजन बढ़ने से रोकें।
-नियमित योगा और व्यायाम भी रोगी को जरूर करना चाहिए।
-ब्लड प्रेशर के मरीज को नमक कम खाना चाहिए।
-फल और सलाद का अधिक सेवन करना चाहिए।
-चिकित्सक की सलाह लेकर ही दवा का सेवन करें।
ये हैं नुकसान
-उच्च रक्तचाप होने के कारण ब्रेन और हार्ट अटैक का खतरा भी बना रहता है। डॉक्टरों की मानें तो गुर्दे की खराबी या अन्य बीमारी के कारण ब्लड प्रेशर का रोग हो सकता है। गर्भवती महिलाओं को उच्च रक्तचाप होने के कारण गर्भपात होने का खतरा बना रहता है।
आधुनिक लाइफ स्टाइल की वजह से लोग उच्च रक्तचाप का शिकार हो रहे हैं। अनियमित दिनचर्या, फास्ट फूड का सेवन भी रोगी बना रहा है। भौतिकवादी युग में तनाव के कारण भी यह समस्या पैदा हो रही है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतकर काम करना चाहिए। नियमित योगा करें और वजन को नियंत्रित रखें। -डॉ. एमएल अग्रवाल, फिजिशियन राजकीय मेडिकल कॉलेज