फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Passersby and shopkeepers are troubled due to non-collection of garbage from drains

Shahjahanpur News: नालों का कचरा नहीं उठाने से राहगीर और दुकानदार परेशान

Mon, 30 Jun 2025 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Passersby and shopkeepers are troubled due to non-collection of garbage from drains
तिलहर में पूर्वी भक्सी तिराहे से तहसील रोड पर दुकान के सामने पड़ी नाले की सिल्ट। संवाद
तिलहर। नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने चार दिन पहले नालों से निकालकर सड़कों पर लगाए गए कचरे के ढेर उठाने की जरूरत नहीं समझी। रविवार रात में हुई बारिश से कचरे के ढेर कीचड़ में बदलकर सड़कों पर फैल गए। इससे राहगीरों का निकलना दूभर हो गया और दुकानदार भी परेशान हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका हर साल नालों की सफाई का ठेका देती है, लेकिन इस वर्ष ईओ ने यह कार्य पालिका के सफाई कर्मियों से शुरू कराया। यह काम देर से शुरू होने के कारण बारिश का दौर शुरू होने तक जारी रहा। चार दिन पहले पूर्वी भक्सी तिराहे से तहसील रोड व आईटीआई से बाइपास चौराहा सहित नगर के कई नालों की सफाई कराई गई, लेकिन कचरे को सड़कों के किनारे यह कहकर छोड़ दिया गया कि सूखने पर उठाया जाएगा।
विज्ञापन

दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से कचरे का ढेर सूखने के बजाय गीला होकर बिखरने लगा। इससे सड़कें इतनी फिसलन भरी हो गईं कि उन पर पैदल चलना कठिन है। मोहल्ला उम्मरपुर के कारोबारी सगीर, विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, पूर्व सभासद पीर मोहम्मद अंसारी, सर्वेश आर्य आदि का कहना है कि सड़कों पर नालों की गंदगी फैल जाने से घरों के अंदर तक दुर्गंध पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन कचरे को सूखने में लग गए। शनिवार को एक सफाई कर्मी के परिजन की मौत होने पर अन्य सफाई कर्मी वहां चले गए। रविवार को अवकाश रहा। अब जल्द ही कचरों के ढेर हटवाए जाएंगे। -राजीव कुमार, सफाई निरीक्षक, नगरपालिका परिषद, तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed