फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Passengers should not face any problem, officers should get the work done quickly

Shahjahanpur News: यात्रियों को न हो दिक्कत, तेजी से काम कराएं अफसर

Thu, 02 May 2024 04:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 02 May 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Passengers should not face any problem, officers should get the work done quickly
शाहजहांपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना (एबीएसएस) के तहत चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी न आने पर डीआरएम राजकुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों से नाराजगी जताई। कहा कि यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखकर जल्द निर्माण कार्य पूरे कराएं।
विज्ञापन

डीआरएम राजकुमार सिंह बुधवार शाम अपनी विशेष निरीक्षण कार से शाम छह बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे यहां रहे। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर दो व तीन को ऊंचा करने के लिए हो रहे कार्य को देखा, जो अब तक पूरा न होने पर नाराज हुए और तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। इसके बाद फुट ओवरब्रिज से होकर मालगोदाम की ओर पहुंचे, जहां पर न फुटओवर ब्रिज के लिए बन रहे बेस व अन्य निर्माण कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन

इनमें वेटिंग हॉल, पे एंड यूज शौचालय, लिफ्ट, एस्केलेटर, पार्किंग, बुकिंग कार्यालय आदि शामिल रहे। उन्होंने कार्य की प्रगति की जानकारी ली। पीएफ-1 वेटिंग हॉल तथा प्रथम श्रेणी वेटिंग रूम के निर्माण को लेकर निर्देश दिए। बोले कि निर्माण कार्य की धीमी गति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। शाम 7:30 बजे डीआरएम अपनी स्पेशल निरीक्षण कार से रवाना हो गए। इस मौके पर सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम अनुपम चाहर, एडीईएन रिषभ दत्त. सीएमआई एसके ठाकुर, एसएस पीएस तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed