{"_id":"6ac282ac53bd219ded04ace9","slug":"passengers-are-struggling-to-find-buses-on-several-routes-including-those-to-palia-mailani-and-puwayan-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-186497-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पलिया, मैलानी और पुवायां समेत कई मार्गों पर बसों के लिए भटक रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पलिया, मैलानी और पुवायां समेत कई मार्गों पर बसों के लिए भटक रहे यात्री
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोडवेज बस अड्डे पर पाइपलाइन डालने का काम शुरू होने के बाद बस अड्डा बंद कर दिए जाने से परिवहन व्यवस्था पटरी से उतर गई है। पलिया, मैलानी, पुवायां समेत कई मार्गों पर यात्रियों को बसें नहीं मिल पा रही हैं। इससे यात्रियों को सामान लेकर इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
पलिया मार्ग पर आठ बसों के संचालन का दावा रोडवेज अधिकारियों की ओर से किया गया है। इन बसों का संचालन वर्कशॉप के पास से कराया जा रहा है, लेकिन यात्रियों को इसकी जानकारी नहीं है। बस अड्डे पहुंचने वाले यात्री पलिया समेत अन्य मार्ग की बस तलाशते रहते हैं। जानकारी मिलने के बाद उन्हें वर्कशॉप तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ रही है।
इसी तरह बरेली, दिल्ली और लखीमपुर जाने वाली बसों का संचालन भी हथौड़ा से कराया जा रहा है। रेलवे स्टेशन से आने वाले यात्रियों के लिए हथौड़ा तक पहुंचना बड़ी चुनौती बन गया है। बाहर से आने वाले यात्रियों को बसों के बदले स्थान की जानकारी नहीं होने से सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
यात्रियों के अनुसार, बस अड्डा बंद करने से पहले वैकल्पिक स्थानों की जानकारी प्रमुख स्थानों पर दी जानी चाहिए थी। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि पलिया रूट के लिए पर्याप्त बसें चल रही हैं। जल्द कार्य पूर्ण होने की संभावना है, तब बसें तय स्थान से संचालित होने लगेंगी।