{"_id":"68891fa5ffa08c60a10313c8","slug":"passenger-dies-after-falling-from-train-body-not-identified-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-149220-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत, नहीं हुई शव की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत, नहीं हुई शव की शिनाख्त
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली रेलवे मार्ग पर सोमवार शाम ग्राम सालपुर नवदिया के सामने राजरानी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई।
स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची बरेली जीआरपी व थाना पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। राजरानी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने मीरानपुर कटरा के स्टेशन मास्टर मोहम्मद सईद खां को बताया कि यात्री ट्रेन के गेट पर बैठा था। वह ग्राम सालपुर नवदिया सीमेंट फैक्टरी के सामने अपलाइन पर राजरानी एक्सप्रेस से गिर गया। उसकी उम्र तकरीबन 25 साल थी। उसने लाल टी-शर्ट व नीली जींस पहन रखी थी।
प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल ने बताया कि यात्री के शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। फोटो सोशल मीडिया ग्रुप पर डाल दिया गया है। संवाद