{"_id":"58a310b44f1c1ba340d84bab","slug":"para-military-forces-will-be-deployed-at-each-booth","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर बूथ पर तैनात रहेगा पैरा मिलिट्री फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर बूथ पर तैनात रहेगा पैरा मिलिट्री फोर्स
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Tue, 14 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल के साथ ही पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। मंगलवार को पुलिस लाइन से फोर्स ड्यूटी के लिए रवाना कर दिया गया। गड़बड़ी की आशंका वाले मतदान केंद्रों पर नजर रखने के लिए प्रत्येक थाना स्तर पर दस-दस उड़नदस्तों का गठन किया गया है। जिले में बुधवार को दूसरे चरण का मतदान होना है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई चूक न हो। इसके लिए एसपी केबी सिंह ने मतदान केंद्रों पर रवाना होने से पहले फोर्स को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि सभी बूथों पर पुलिस बल के साथ पैरा मिलिट्री फोर्स तैनाती की गई। मतदान के दौरान गड़बड़ी की आशंका वाले बूथों पर नजर रखने लिए महिला थाना को छोड़कर प्रत्येक थाना क्षेत्र में दस-दस उड़नदस्तों का गठन किया गया है। इन उड़नदस्तों की नजर सभी बूथों पर रहेगी। यदि किसी ने भी मतदान में व्यवधान डालने की कोशिश की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन