{"_id":"61ae5beb556b420cfa164122","slug":"pantoon-bridge-bridge-collapsed-in-shahjahanpur-shahjahanpur-news-bly4684239168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैंटून पुल बनाने के काम में आई तेजी, रास्ते में डाले लोहे के पटले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैंटून पुल बनाने के काम में आई तेजी, रास्ते में डाले लोहे के पटले
विज्ञापन
जलालाबाद में रामगंगा नदी पर पैंटून पुल निर्माण हेतु लाये गए लोहे के पीपे। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। कोलाघाट पुल टूटने के आठ दिन बाद सोमवार को रामगंगा नदी पर पैंटून पुल बनाने की दिशा में तेजी दिखाई दी। नदी किनारे लोहे के पीपे पहुंचाने के साथ पुल तक रास्ते को जोड़ने के काम आने वाली प्लॉस्टिक की बोरियों में रेत भरने का काम चलता रहा। इस दौरान रेतीले रास्ते पर करीब एक दर्जन लोहे के पटले भी डाले गए।
29 नवंबर को कोलाघाट पुल का पिलर जमीन में धंसने से पुल तीन हिस्सों में बंट गया था। पुल टूटने के बाद नीचे से होते हुए यात्री मोटर बोट से नदी पार कर आने-जाने लगे। यात्रियों की परेशानी न हो इसके लिए डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने रामगंगा नदी पट पैंटून पुल तथा कीचड़ व पानी भरे रास्ते को समतल बनाने के निर्देश दिए थे। रास्ता बनाने को कुछ ट्रॉली मिट्टी डालकर काम बंद हो जाने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
सोमवार से कार्य मे तेजी देखने को मिली। पुल निर्माण के लिए एक दर्जन से ज्यादा पैंटून पहुंचाए जा चुके हैं। चार सौ से ज्यादा बोरियों को रेत भरकर तैयार कर लिया है। हालांकि पैंटून पुल बनाने में करीब 25 पीपों की जरूरत बताई जा रही है। इसके अलावा लोहे के कई गार्डर भी पहुंच गए है। कुछ मीटर रेतीले रास्ते पर लोहे के पटले डाल दिए, जिससे यात्रियों को थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
रेत का अवैध खनन जारी
कोला पुल टूटने के बाद आने-जाने को पुल के नीचे से रास्ता बनने से कुछ रेत माफिया भी सक्रिय हो गए हैं। इन लोगों ने रेत भरवाने को ठेके पर लेबर लगा रखे हैं। वे तांगा बुग्गी से रेत की बोरियां भरकर उन्हें पहुंचा देते हैं। बाद में लोग उसकी ऊंचे दाम पर बिक्री कर रहे है। बहगुल तथा रामगंगा नदी के किनारे रेत का विस्तृत इलाका है।
पुल बनने के बाद नीचे रेतीले एरिया तक कोई वाहन नही पहुंच सकता था। पुल के टूटने पर पुराना रास्ता फिर शुरू हो गया। रेत ले जाने के लिए इन लोगों ने तांगा बुग्गी और मजदूर ठेके पर रख लिए। ये बोरियों में रेत भरकर बुग्गी पर रखकर बताए स्थान तक पहुंचा देते हैं। इन दिनों करीब एक दर्जन से ज्यादा बुग्गियां रात-दिन इसी कार्य में लगी हुईं हैं।
एक सप्ताह में शुरू होगा नमूने लेने का कार्य
कोला पुल के तीन टुकड़ों में बंटने की वजह जानने को जमीन के नमूनों की रिपोर्ट ही एक विकल्प होने के बावजूद यह कार्य ठप हो गया है। लखनऊ से आकर इस कार्य में लगी सेतु निर्माण निगम की टीम रविवार शाम अपने उपकरण आदि समेटकर चली गई। अब यह कार्य एक सप्ताह बाद शुरू होने की बात कही जा रही है। टीम का नेतृत्व कर रहे जेई सुनील कुमार ने बताया कि अब एक सप्ताह बाद सॉयल टेस्टिंग का कार्य शुरू होगा, परंतु उन्होंने यहां से जाने की वजह नहीं बताई। बोले कि अधिकारियों के निर्देशानुसार ही टीम कार्य करती है।
मनमानी वसूली करने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई
शाहजहांपुर। कोलाघाट पुल टूटने के बाद रामगंगा नदी में चल रही नावों के नाविक यात्रियों से मनमानी वसूली कर रहेहैं। ऐसी शिकायतों पर मिर्जापुर थाना प्रभारी मानबहादुर सिंह ने एक दर्जन से अधिक नाविकों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने लोगों से बातचीत कर उतराई की जायज दरें भी तय कर दीं हैं। अधिक वसूली पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। थाना प्रभारी मानबहादुर सिंह ने बताया कि कोलाघाट के नवैया घाट पर मनमानी उतराई वसूल कर रहे ग्राम अतरी निजामपुर निवासी इबरार, आमिर, बलवीर, रुआब शेर, फिरासत, जलालाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कसारी निवासी राममूर्ति, पिंटू, विजय कुमार, अशोक, बृजेश, प्रदीप तथा ग्राम रैपुरा निवासी मनीराम व ग्राम जरीनपुर निवासी अरविंद को थाने लाया गया। सभी के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि कोलाघाट के नवैया घाट पर करीब दो दर्जन नाव चल रहीं हैं। नाविकों को यात्रियों से जायज उतराई प्रति यात्री एक तरफ से 10 रुपये, 20 रुपये साइकिल तथा 30 रुपये बाइक चालक से वसूलने के निर्देश दिए हैं। अभी तक नाविक प्रति यात्री 20 रुपये, साइकिल सहित 30 तथा बाइक चालक से 50 सहयात्री सहित 70 रुपये की एकतरफा वसूली कर रहे थे। इसकी शिकायत यात्रियों ने उच्चाधिकारियों से की थी। संवाद

जलालाबाद की रामगंगा नदी किनारे पर जाने को मोटर वोट पर सवार होने को खड़े यात्री। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

जलालाबाद की रामगंगा नदी पर पैंटून पुल निर्माण हेतु रेत से भरी जा रही बोरियां। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR