{"_id":"6ace88078a85a9fa580f3c1c","slug":"panic-grips-riverside-villages-following-flood-rumors-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-187369-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाढ़ की अफवाह से तटवर्ती गांवों में मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाढ़ की अफवाह से तटवर्ती गांवों में मची अफरातफरी
विज्ञापन
मिर्जापुर। क्षेत्र में बाढ़ आने की अफवाह फैलने से गंगा और रामगंगा नदी के तटवर्ती गांवों में अफरातफरी रही। ग्रामीण घरेलू सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की चिंता में जुट गए। हालांकि पुलिस और प्रशासन ने ऐसी किसी भी सूचना को पूरी तरह फर्जी बताया।
ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार को अफवाह फैली कि आने वाले बृहस्पतिवार को गंगा और रामगंगा नदियों में तटबंधों से काफी मात्रा में पानी छोड़ा जाएगा। इससे बाढ़ का खतरा पैदा हो जाएगा। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस की वर्दी में कुछ लोग गांव पहुंचे थे और नदियों में पानी छोड़े जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद गांवों में दहशत फैल गई।
तहसीलदार अजहर अंसारी ने भी बताया कि बाढ़ को लेकर क्षेत्र में फैली सूचना में कोई सत्यता नहीं है। प्रशासन की ओर से ऐसी कोई एडवाइजरी जारी नहीं की गई है। उन्होंने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि थाने के किसी पुलिसकर्मी ने ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है। अफवाह किसने और कैसे फैलाई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।