फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Paddy weighing stopped at Powayan Mandi farmers created ruckus in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: धनतेरस पर पुवायां मंडी में बंद हुई धान की तौल, किसानों ने किया हंगामा, धरने पर बैठे

Sat, 18 Oct 2025 01:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Oct 2025 01:58 PM IST
सार

शाहजहांपुर जिले की पुवायां मंडी में धान बेचने आए किसानों ने तब हंगामा कर दिया, जब उन्हें पता लगा कि तौल नहीं हो रही। मंडी गेट पर अवकाश के कारण तौल बंद होने की बात लिखी थी। इससे किसान भड़क गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।  

विज्ञापन
Paddy weighing stopped at Powayan Mandi farmers created ruckus in Shahjahanpur
मंडी में खड़ी धान लदी ट्रॉलियां और किसान - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के पुवायां में अवकाश के कारण धान भरी ट्रॉलियों को क्रय केंद्र पर न भेजे जाने का आदेश चस्पा करने के बाद ट्रॉलियों का मंडी परिसर के केंद्रों पर प्रवेश रोक दिया गया। इस पर किसान धरने पर बैठ गए। 

विज्ञापन


शनिवार को मंडी गेट पर आरएफसी के खरीद केंद्रों के प्रभारियों के हस्ताक्षर वाला एक आदेश चस्पा कर दिया गया, जिसमें त्योहारों के अवकाश के कारण तौल बंद होने और धान भरी ट्रॉलियों को आरएफसी के खरीद केंद्रों के लिए टोकन जारी करने की मनाही की गई थी। दूसरी एजेंसियों के केंद्र प्रभारी भी मंडी गेट पहुंच गए और सभी केंद्रों पर धान भरी ट्रॉलियां न भेजने को कह दिया। इससे धान लेकर आए और लंबी लाइन लगाए किसान भड़क उठे। 
विज्ञापन


भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव और राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन वीएम सिंह गुट के तहसील महासचिव सचिन मिश्रा किसानों के साथ मौके पर पहुंचे और डीएम-एसडीएम को जानकारी देकर दी। किसानों का धान केंद्रों पर डलवाए जाने और एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। इसके बाद किसानों ने मंडी में ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed