{"_id":"6aca7ad5b9c4135adf061c3d","slug":"paddy-procurement-to-begin-at-188-purchase-centres-from-tomorrow-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-187148-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 188 क्रय केंद्रों पर कल से शुरू होगी धान खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 188 क्रय केंद्रों पर कल से शुरू होगी धान खरीद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में धान की सरकारी खरीद 12 अक्तूबर से शुरू होगी। पहले 15 अक्तूबर से सरकारी खरीद शुरू की जानी थी। किसानों से धान खरीदने के लिए जिले में विभिन्न क्रय एजेंसियों के माध्यम से ग्रामीण और प्रमुख मंडियों में कुल 188 धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा तीन बाजरा क्रय केंद्र भी बनाए गए हैं।
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन ने सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये और ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। वहीं, बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2900 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है।
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों से अपील की है कि धान बेचने से पहले किसान पहचान-पत्र अथवा फार्मर आईडी आवश्यक रूप से उपलब्ध कराएं। फार्मर आईडी नहीं होने पर किसान स्वयं मोबाइल या साइबर कैफे से पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। किसानों को फसल बेचने में असुविधा न हो, इसके लिए खरीद केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
खरीदे गए धान का भुगतान 48 घंटे के भीतर पीएफएमएस के माध्यम से किसान के आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। किसानों की शिकायतों के लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय में धान खरीद नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष सुबह नौ से शाम छह बजे तक सक्रिय रहेगा।