{"_id":"690dfaebc27a314578042a12","slug":"paddy-piles-up-again-in-puwaiyan-mandi-uproar-over-non-weighing-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-157080-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुवायां मंडी में फिर लगा धान का अंबार...तौल नहीं होने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुवायां मंडी में फिर लगा धान का अंबार...तौल नहीं होने पर हंगामा
विज्ञापन
पुवायां मंडी में लगे क्रय केंद्र पर हंगामा करते किसान। संवाद
पुवायां। मंडी में लगे क्रय केंद्रों के सामने फिर धान का अंबार लग गया है। तौल की गति धीमी होने के कारण शुक्रवार को किसानों ने मंडी में हंगामा किया। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर किसानों को शांत किया और तौल शुरू कराई।
गत कुछ दिनों से मंडी में धान भरी ट्राॅलियों की लाइन लग रही है। ग्रामीण क्षेत्र में लगे क्रय केंद्रों पर तौल नहीं होने के कारण मंडी में ज्यादा धान की आवक हो रही है। शुक्रवार को कई दिनों से रुके किसानों ने तौल नहीं होने पर हंगामा शुरू कर दिया। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी रामकैलाश सोनकर ने केंद्र प्रभारियों को टोकन नंबर के हिसाब से धान की तौल को कराने के लिए निर्देशित किया। किसानों का आरोप था कि रात में ट्रॉलियां धान को डालकर चली जातीं हैं।
--
गांव में लगे क्रय केंद्रों पर वापस कराईं ट्रॉलियां
रोजाना सुबह छह से लेकर दस बजे तक पुवायां मंडी के गेट पर ट्रॉलियों की लाइन लग जाती है। इसमें कई ट्रॉलियां ऐसे गांवों से आए हुए किसानों की होती है जिनके गांव में ही क्रय केंद्र लगे हुए हैं। शुक्रवार को क्षेत्रीय विपणन अधिकारी रामकैलाश सोनकर, मार्केटिंग इंस्पेक्टर आकांक्षा सक्सेना आदि ने कागजात चेक किए। कई ट्रॉलियों को अधिकारियों ने उनके गांव में लगे क्रय केंद्रों पर भेज दिया। उन्होंने किसानों को अपना मोबाइल नंबर देकर कहा कि अगर तौल नहीं होती है तो वे उन्हें बताएं। गांव नाहिल में लगे दो सेंटरों पर कई ट्रॉलियां भेजी गईं।
विज्ञापन
--
ब्लाॅक कार्यालय गेट पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
निगोही। ब्लॉक प्रांगण में शुक्रवार को सियाराम की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत हुई। इस दौरान एक किसान की धान से भरी ट्राॅली ब्लॉक कार्यालय के गेट पर रोककर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। करीब एक घंटे बाद आए खंड विकास अधिकारी पुनीत पाठक ने किसान नेताओं की मांग पर ट्राॅली एक क्रय केंद्र पर भेजकर धान की तौल कराई। बाद में यूनियन की पंचायत में कई मुद्दों पर चर्चा कर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों को छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने, छतेनी समेत कई गांवों में खराब हैंडपंप ठीक कराने, धान की खरीद में तेजी लाने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है। इस दौरान यूनियन के मंडल महासचिव देवेंद्र पाल सिंह, रामभजन, राम सेवक, माधुरी देवी कुशवाहा, देवेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद