{"_id":"635d764501394128797c7aa6","slug":"paddy-piled-up-but-farmers-disappeared-shahjahanpur-news-bly502209221","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान के ढेर लगे पर किसान गायब, अधिकारियों को खरीद की जानकारी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान के ढेर लगे पर किसान गायब, अधिकारियों को खरीद की जानकारी नहीं
विज्ञापन
पुवायां। मंडी परिसर में धान के ढेर लगे हैं। धान किसका है, पता नहीं। अधिकारी भी निरीक्षण के समय इस बात पर गौर नहीं करते हैं कि धान के ढेर लगाकर किसान आखिर कहां चले गए हैं। हकीकत यह है कि धान किसी और का है, बेचेगा कोई और।
पुवायां मंडी परिसर में धान खरीद के लिए विभिन्न एजेंसियों के 21 सेंटर हैं। कई सेंटरों के आगे धान के ढेर लगे हैं पर यहां एक भी किसान नहीं दिखता। सूत्रों का कहना है कि धान बेचने के लिए पंजीकरण के कागजात कई सेंटरों पर मौजूद दलाल अपने पास रखते हैं। निरीक्षण के समय खुद को किसान बताकर कागजात पेश कर देते हैं। होता यह है कि दलाल किसान को समर्थन मूल्य से कम रुपये देकर उसके सभी कागजात रख लेते हैं। फिर क्रय केंद्र पर धान बेचते हैं। समर्थन मूल्य की रकम जब किसान के खाते में पहुंचती है तो तय की गई धनराशि से जो भी अतिरिक्त बचता है, उसे प्राप्त कर लेते हैं। इस तरह से करीब 600 से 800 रुपये तक प्रति क्विंटल कमा लेते हैं। अधिकारी पंजीकरण के साथ कागज दिखाने वाले का आधार कार्ड भी चेक करें तो असलियत खुलते देर नहीं लगेगी।
पुवायां तहसील क्षेत्र में 90 प्रतिशत धान कट चुका है और काफी हद तक आढ़तों और राइस मिलों पर बिक चुका है। राइस मिल मालिक धान खरीद के समय किसानों से जमीन के कागजात और बैंक खाते की डिटेल भी ले रहे हैं। चर्चा है कि मिलों पर खरीदा धान सेंटरों पर खरीद दिखाकर गोलमाल की तैयारी है।
विज्ञापन
एक ही सेंटर पर बैठकर चले गए डिप्टी आरएमओ
शनिवार को डिप्टी आरएमओ अरुण कुमार त्रिपाठी पुवायां मंडी आए। वह आरएफसी चतुर्थ सेंटर पर बैठे रहे और बाद में बंडा चले गए। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि उन्होंने बंडा और पुवायां में सेंटरों का निरीक्षण किया है। दोनों जगह धान खरीद सुचारू चल रही है। मंडी में लगे धान के ढेरों के सवाल पर उनका कहना
अफसरों पर नहीं हैं पुवायां मंडी में धान खरीद के आंकड़े
पुवायां मंडी में लगे 21 सेंटरों पर अब तक कितना धान खरीदा गया है, इसकी जानकारी जिम्मदारों को नहीं है। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी खुशीराम यादव ने बताया कि धान खरीद के पूरे आंकड़े फिलहाल नहीं हैं। सोमवार से रोज खरीद का विवरण एकत्र किया जाएगा। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि बंडा मंडी में लगे 18 सेंटरों पर 23 हजार क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। पुवायां मंडी के सेंटरों के आंकड़े अभी नहीं मिले हैं।
चार सेंटर नहीं पार कर सके सौ क्विंटल का आंकड़ा
पुवायां मंडी में लगे चार सेंटरों पर खरीद का आंकड़ा सौ क्विंटल से कम है। दस सेंटरों पर एक हजार क्विंटल से कम, छह सेंटरों पर दो हजार क्विंटल से कम धान खरीदा गया है। एक सेंटर पर सबसे ज्यादा 2150 क्विंटल धान खरीदा गया है जबकि प्रत्येक सेंटर का खरीद लक्ष्य 25 से 35 हजार क्विंटल का है। रोज खरीद के आंकड़े एकत्र होने लगें तो धांधली की आशंका कम हो जाएगी।
धान खरीद कम क्यों हो रही है, मंडी में लगे सेंटरों पर जाकर इसकी जांच की जाएगी। परिसर में धान के जो ढेर लगे हैं, उनका सत्यापन किया जाएगा। - हिमांशु उपाध्याय, एसडीएम पुवायां