फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Paddy-laden trolleys disappeared before reaching the centers in Puwaiyan.

Shahjahanpur News: पुवायां में केंद्रों पर पहुंचने से पहले गायब हो गईं धान भरी ट्रॉलियां

Tue, 14 Oct 2025 10:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Paddy-laden trolleys disappeared before reaching the centers in Puwaiyan.
पुवायां मंडी में सेंटरों का निरीक्षण करते एडीएम प्रशासन। संवाद
पुवायां। पुवायां मंडी में लगे धान क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाओं के चलते खरीद बेहतर नहीं होने पर मंगलवार को एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने डिप्टी आरएमओ के साथ केंद्रों का मुआयना किया तो तमाम गड़बड़ियां सामने आईं। मंडी गेट से केंद्रों काे आवंटित धान भरी तीन ट्रॉलियां केंद्रों से गायब मिलीं। एडीएम ने कहा कि धान खरीद में गड़बड़ी पर सीधे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर एडीएम प्रशासन पुवायां मंडी गेट पर पहुंचे। यहां उन्होंने धर्मकांटे से केंद्रों के लिए जारी हो रही धान भरी ट्राॅलियों के टोकन की सूची चेक की। सूची लेकर केंद्रों पर पहुंचे एडीएम को पीसीएफ के बी पैक्स जेबा केंद्र को एलॉट किसान अजय शुक्ला की ट्राॅली नहीं मिली।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड शाहजहांपुर के बी पैक्स कलुआपुर केंद्र पर किसान मानसी के नाम भेजी ट्राॅली भी गायब थी। केंद्र प्रभारी सत्यम शुक्ला ने 12 दिन में केवल 298 क्विंटल धान खरीदा है। इस पर एडीएम और डिप्टी आरएमओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रतिदिन 300 क्विंटल धान खरीदने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी दी कि आढ़तियों से खरीद का इंतजार कर रहे हो तो भूल जाओ। गड़बड़ी की तो जेल भेजा जाएगा। उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड शाहजहांपुर के डीसीडीएफ पुवायां मंडी के केंद्र पर किसान जनार्दन की धान भरी ट्राॅली भेजी गई थी, जो नहीं मिली। जिस किसान का धान तौला जा रहा था, उसका पंजीकरण ही नहीं था।।
एडीएम ने मंडी निरीक्षक से कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि धान की कोई भी ट्राॅली बिना पंजीकरण के केंद्र पर नहीं भेजी जाए। बी पैक्स टकेली के केंद्र पर प्रभारी नेकपाल ने बताया कि अब तक कुल 173 क्विंटल धान खरीदा गया है। अधिकारियों ने प्रभारी को फटकार लगाते हुए खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने मंडी के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई केंद्रों पर तौल होती मिली। कई केंद्रों पर खरीद की गति धीमी होने पर उन्होंने तौल तेज करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह बंडा मंडी पहुंचे और वहां भी क्रय केंद्रों का निरीक्षण करते हुए किसानों को कोई परेशानी नहीं होने के लिए प्रभारियों को निर्देश दिए। इस दौरन डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडे सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
--
जेल भेजने की दी चेतावनी
निरीक्षण के दौरान एडीएम ने कई केंद्र प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि किसान का धान हर हाल में खरीदा जाना चाहिए। इस दौरान मंडी निरीक्षक ने एक व्यक्ति के केंद्रों पर बार-बार घूमने की शिकायत की। एडीएम ने युवक से जानकारी मांगी तो युवक ने खुद को किसान बताया। युवक से कागज लेकर जांच के निर्देश दिए। बेवजह मंडी में घूमने पर जेल भिजवाने की चेतावनी दी।
--
टोकन जिस केंद्र का काटा जाता है, किसान धान दूसरे केंद्र पर ले जाते हैं। स्थानीय अधिकारियों से कहा गया है कि बिना पंजीकरण धान मंडी में नहीं आना चाहिए और जिस केंद्र को ट्राली आवंटित हो, वहीं तौल होनी चाहिए। कोई व्यक्ति अवांछित गतिविधि करता मिलेगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- रजनीश मिश्रा, एडीएम प्रशासन
----
मंडी से आढ़तियों के धान के ढेर हटाने के निर्देश

बंडा। एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा ने डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडेय के साथ मंगलवार को स्थानीय मंडी जाकर धान की खरीद का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें कई केंद्र प्रभारी नदारद और तमाम किसान भटकते मिले।
इस दौरान मंडी में धान लेकर आए किसानों ने एडीएम को कई समस्याएं बताईं। उन्हें सुखदेव सिंह ने बताया कि चार दिन पहले धान लेकर आने पर भी तौल नहीं हुई। किसान कुलदीप सिंह बताया दो दिन पहले धान की ट्राॅली लेकर आए, लेकिन जगह न होने के कारण न तो ट्राॅली खाली हो पाई है और न ही धान की तौल की जा रही है।
कई बिचौलियों का धान उसी दिन खरीदा जा रहा है। इस पर एडीएम ने मंडी में जगह-जगह लगे आढ़तियों के धान के ढेर हटाकर वहां किसानों का धान रखवाने के मंडी निरीक्षक को निर्देश दिए। संवाद

----मंडी में बढ़ी आवक, गेट से लेकर अंदर तक जाम
रोजा। मंडी समिति में सोमवार रात 10 बजे से धान की आवक अचानक बढ़ गई। मंडी गेट पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार लग गई। इससे जाम की स्थिति पैदा हो गई। मंगलवार सुबह तक क्रय केंद्रों के खुलने पर जाम की स्थिति बनी रही। एफसीआई के एक और आरएफसी के पांच क्रय केंद्रों पर नमी जांच कर खरीद शुरू कर दी गई। यहां मजदूरों की कमी से धान खरीद में बाधा आ रही है।
एजेंसियों के आठ क्रय केंद्रों के सामने धान के ढेर लगे हुए थे। एजेंसियों के आठ क्रय केंद्रों पर मजदूरों की एक ही टोली कांटा लगाकर तौल कर रही थी। जबकि नियमानुसार प्रत्येक क्रय केंद्र पर मजदूरों का समूह होना चाहिए। मजदूरों की कमी के चलते एजेंसियों के क्रय केंद्रों पर किसानों को इंतजार करना पड़ा।
धान की अत्यधिक आवक और एजेंसियों पर तौल में सुस्ती के चलते किसानों ने ट्रैक्टर सड़क पर ही खड़े करने शुरू कर दिए। कुछ किसानों ने तो मंडी सचिव के कार्यालय के पास खाली पड़ी जमीन पर ही धान से भरी ट्राॅली खाली कर दीं। मंडी परिसर में कई जगह भूसी के ढेर लगे हुए हैं। जिसका उठान न होने के कारण वह भी जगह घेरे हुए हैं।

क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं दिखाई दी। मंडी सचिव रिंकूलाल कश्यप ने बताया कि अचानक आवक बढ़ने से मंडी में जाम की स्थिति हो गई। प्रयास जिए जा रहे हैं कि तौल जल्दी कराई जाए। संवाद

पुवायां मंडी में सेंटरों का निरीक्षण करते एडीएम प्रशासन। संवाद

पुवायां मंडी में सेंटरों का निरीक्षण करते एडीएम प्रशासन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed