फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Paddy is not being bought on the basis of moisture, issue raised in Panchayat

Shahjahanpur News: नमी बताकर नहीं खरीद रहे धान, पंचायत में उठा मुद्दा

Tue, 22 Oct 2024 05:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 22 Oct 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Paddy is not being bought on the basis of moisture, issue raised in Panchayat
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पंचायत में मौजूद भाकियू टिकैत गुट के पदा​धिकारी व किसान। संवाद
शाहजहांपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की पंचायत पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई। इस दौरान केंद्रों पर नमी बताकर धान न खरीदे जाने का मुद्दा छाया रहा। इसके बाद किसानों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने कहा कि किसानों के धान की खरीद सभी सरकारी केंद्रों पर नहीं हो रही है। किसानों के धान में नमी बताकर तौल नहीं की जाती। जबकि, व्यापारियों का धान खरीदा जा रहा है। इसकी जांच कर क्रय केंद्र संचालकों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने निराश्रित पशुओं से किसानों की जान व फसल बचाने के लिए उनको पकड़वाने, पिछले वर्ष का गन्ना भुगतान कराए जाने, डीएपी खाद दिलाने, निशुल्क वितरित होने वाले बीजों की जानकारी दिए जाने आदि मांगें भी उठाईं।
विज्ञापन

शीघ्र मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस मौके पर जिला सचिव वीरेंद्र शर्मा, प्रदीप अर्कवंशी, श्रीकृष्ण जाटव, गुरुप्रीत सिंह, दिनेश चंद्र सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed