फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Overloaded vehicles carrying sugarcane are speeding on the highway in dense fog without reflectors.

Shahjahanpur News: घने कोहरे में रिफ्लेक्टर लगाए बगैर हाईवे पर दौड़ रहे गन्ना भरे ओवरलोड वाहन

Fri, 19 Dec 2025 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Overloaded vehicles carrying sugarcane are speeding on the highway in dense fog without reflectors.
तिलहर में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बिना रिफ्लेक्टर के जाती गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली। संवाद
तिलहर। घने कोहरे के दौरान लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर रिफ्लेक्टर लगाए बगैर गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर ट्राॅलियां दौड़ रहे हैं। इस वजह से हादसे होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

इन दिनों सुबह और देर शाम कोहरा छाने से हाईवे पर कई जगह दृश्यता शून्य हो जाती है। ऐसे में पीछे से आने वाले वाहनों के चालक आगे गन्ना लेकर चीनी मिल जाने वाले वाहनों को देख नहीं पाते। कोहरे की वजह से बिल्कुल पास आने पर वाहन दिखते हैं, लेकिन तब तक देर हो चुकी होती है और चालकों को संभलने का मौका भी नहीं पाता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में गन्ना भरकर सुबह से चीनी मिल को रवाना होने लगते हैं। इस वजह से हाईवे पर गन्ने की ढुलाई करने वाले वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले चीनी मिल का जायजा लेने आए एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने गन्ना लेकर आने वाले ट्रकों और ट्रैक्टर ट्राॅलियों में पीछे रिफ्लेक्टर वाले स्टिकर लगे नहीं पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की थी। इसके बावजूद मिल प्रबंधन उदासीन बना हुआ है। हालांकि, मिल के प्रबंधक शैलेंद्र अस्थाना का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रिफ्लेक्टर वाले स्टिकर लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और शीघ्र ही सभी ट्रॉलियों पर स्टिकर लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed