फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Overload truck of husk touched by power line, jammed on the highway

Shahjahanpur News: बिजली लाइन से छुआ भूसी का ओवरलोड ट्रक, हाईवे पर लगा जाम

Wed, 22 Feb 2023 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 22 Feb 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Overload truck of husk touched by power line, jammed on the highway
जलालाबाद में बरेली हाईवे पर खड़ा ओवरलोड भूसी भरा ट्रक। संवाद
जलालाबाद। भूसी लदा ओवरलोड ट्रक बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर डिवाइडर के किनारे से गुजर रही बिजली लाइन के तारों से छू गया। इस पर ड्राइवर ने ट्रक वहीं खड़ा कर दिया। इससे हाईवे पर जाम लग गया। कुछ ही देर में एक साइड में वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने साइड में खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

ओवरलोड वाहन हादसे के अलावा जाम की वजह बनते हैं। इसके बावजूद इन पर कोई रोकटोक नहीं है। ओवरलोड वाहनों के चालक पुलिस की मुट्ठी गर्म करते हुए बेधड़क आगे बढ़ते रहते हैं। मंगलवार सुबह करीब दस बजे भूसी भरा ओवरलोड ट्रक बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर क्रय-विक्रय समिति के सामने खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली की साइड से निकलने के प्रयास में बिजली के तारों से छू गया। इस पर चालक ने ट्रक मौके पर ही खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

एक तरफ ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी होने और उसके बराबर में ट्रक खड़ा हो जाने से हाईवे पर जाम लग गया। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग गईं। इससे करीब एक घंटे तक लोग परेशान रहे। सूचना पर पहुंचे सिपाहियों ने ट्रॉली हटवाकर ट्रक को आगे बढ़वाया, तब कहीं जाम खुल सका। इस हाईवे पर कोला मोड़, याकूबपुर तिराहा और नगर के मुख्य चौराहे पर पुलिस की ड्यूटी रहती है लेकिन ओवरलोड वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed