फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Overhead tank's spindle rod broken, water crisis in three thousand houses

Shahjahanpur News: ओवरहेड टैंक की स्पेंडल रॉड टूटी, तीन हजार घरों में पानी का संकट

Wed, 22 Feb 2023 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 22 Feb 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Overhead tank's spindle rod broken, water crisis in three thousand houses
जलालाबाद में ओवरहेड टैंक से बहते पानी से गुजरकर परीक्षा देने जातीं छात्राएं। संवाद
जलालाबाद। मंगलवार सुबह ओवर हेड टैंक से पानी की आपूर्ति चालू करते समय स्पेंडल रॉड टूट जाने से 1250 किलोलीटर पानी सड़क पर बह गया। इससे करीब तीन हजार घरों में पानी का संकट पैदा हो गया है। लोग पानी के लिए सार्वजनिक हैंडपंपों के साथ ही उन पड़ोसियों की मदद ले रहे हैं, जिनके घरों में सबमर्सिबल पंप लगे हैं। पानी की आपूर्ति बुधवार तक बहाल होने की उम्मीद है। सड़क पर पानी बहने से राहगीरों, खासतौर से सुबह परीक्षा देने निकले विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्हें जूते-चप्पल हाथ में लेकर पानी से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह ऑपरेटर ने ओरहेड टैंक से सप्लाई शुरू करने के लिए स्पेंडल रॉड घुमानी शुरू की तो वह टूट गई। लिहाजा पानी आपूर्ति वाली पाइप लाइन में जाने के बजाय तेज प्रेशर के साथ ऊपर निकलकर सड़क पर बहने लगा। करीब आठ घंटे लगातार पानी सड़क पर बहता रहा। पानी बहना तब बंद हुआ जब 1250 किलोलीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक पूरा खाली हो गया।
विज्ञापन

इस टैंक से नगर के करीब तीन हजार घरों में पानी की आपूर्ति की जाती है। सुबह पानी न आने से लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर परिषद के जलकल अनुभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया, लेकिन देर शाम तक स्पेंडल रॉड बदली नहीं जा सकी। लिहाजा लोगों को शाम को भी पानी नहीं मिला। सड़क पर पानी बहने से राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत सुबह परीक्षा देने घर से निकले परीक्षार्थियों को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलापूर्ति लिपिक नितिन शर्मा ने बताया कि स्पेंडल रॉड टूट जाने से पानी की आपूर्ति ठप होने पर दूसरे कम क्षमता वाले ओवरहेड टैंक से नगर में पानी की आपूर्ति की गई, लेकिन प्रेशर बहुत कम होने से ज्यादातर मोहल्लों में पानी नहीं पहुंच सका। बुधवार को स्पेंडल रॉड बदलकर पानी की आपूर्ति बहाल की जाएगी।

जलालाबाद में ओवरहेड टैंक से बहते पानी से गुजरकर परीक्षा देने जातीं छात्राएं। संवाद

जलालाबाद में ओवरहेड टैंक से बहते पानी से गुजरकर परीक्षा देने जातीं छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed