फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Over eight lakh saplings planted on Environment Day

Shahjahanpur News: पर्यावरण दिवस पर आठ लाख से अधिक पौधों का रोपण

Fri, 05 Jun 2026 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Over eight lakh saplings planted on Environment Day
पुवायां के स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में पौध रोपित करते विधायक और चेयरमैन। स्रोत : कॉलेज प्र
शाहजहांपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिले में आठ लाख से अधिक पौधे रोपे गए। जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने विकास खंड ददरौल के संविलयन विद्यालय में हरिशंकरी का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने बच्चों को पुरस्कृत किया और फलदार पौधे वितरित किए। मंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनपद को इस वर्ष 44 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। प्रदेश में एक ही दिन में पांच करोड़ पौधे लगाए गए। प्रदेश स्तर पर 37 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने एक पेड़ मां के नाम अभियान में सभी नागरिकों से सहभागिता की अपील की। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में आठ लाख 64 हजार पौधों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष सहजन वन विकसित किया गया था, इस वर्ष बजरंग वन विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर नवोदय स्कूल में 25 एनसीसी बटालियन के शिविर में पौधरोपण के साथ ही चित्रकला व पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता हुई। कर्नल संग्राम सिंह चीमा ने पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डाला। कैडेटों ने शहीद संग्रहालय और रिलायंस थर्मल पावर लिमिटेड, रोजा का भ्रमण किया।
छावनी परिषद में माई हॉफ ट्री की ओर से शहीद संग्रहालय के सामने रोड किनारे अमलतास के पौधों का रोपण किया। गजेंद्र गंगवार, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, संजीव सक्सेना, सोनम त्रिपाठी मौजूद रहीं। संकल्प भारत शोध न्यास की ओर से पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता हुई। विजेता को नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत पांडेय ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता में अनाया गुप्ता प्रथम रहीं। संस्था अध्यक्ष काजल यादव, महासचिव ललित हरि मिश्रा आदि मौजूद रहे।

स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में एनएसएस व वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से पर्यावरण दिवस व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पौधे रोपे गए। कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. कमलेश गौतम, डॉ. आदर्श पांडेय आदि मौजूद रहे।
आर्य महिला डिग्री कॉलेज में एनएसएस की प्रथम व द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी अनुराधा व पारुल यादव की निगरानी में पौधे रोपे गए। अतिथि मानवता वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष नीरा श्रीवास्तव, निधि बहल ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ददरौल में पर्यावरण संरक्षण पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता हुई। प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। इसमें शिवांगी वर्मा ने प्रथम, सिमरन यादव ने द्वितीय,स्मृति कनौजिया व इंद्राक्षी वर्मा ने तृतीय स्थान पाया। प्राचार्य सोनिया गुप्ता ने सम्मानित किया।

बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने कंपोजिट स्कूल अटसलिया में स्काउट-गाइड, कब बुलबुल व इको क्लब के सदस्यों के साथ पौधे रोपे। प्रधानाध्यापक निकहत परवीन, दपिंदर कौर, मीरा सिंह मौजूद रहीं। जीएफ कॉलेज में पौधे रोपकर प्राचार्य मोहसिन हसन खां ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। कांट में विधायक अरविंद ने नगर पंचायत की कान्हा गोशाला में पौधरोपण किया।

000

ग्रामीण इलाकों में भी रोपे गए पौधे
पुवायां के स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में विधायक चेतराम और नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता ने पौधरोपण किया। खुटार रेंज के खुटार सेक्शन, सेहरामऊ उत्तरी सेक्शन और बंडा सेक्शन में सात हजार पौधे रोपित किए गए। मीरानपुर कटरा में नगर पंचायत कार्यालय परिसर में चेयरमैन पूजा कसाना ने पौधे लगाए। खुदागंज में नगर पंचायत कार्यालय परिसर में पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंह के नेतृत्व में वार्ड सदस्यों और कर्मचारियों ने पौधे रोपे। नवादा दरोबस्त के ठाकुर रोशन सिंह संघटक राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अनुज सक्सेना के नेतृत्व में डॉ. रेनू पांडेय सहित कई आचार्यों और छात्र-छात्राओं ने पौधे लगाए।

पुवायां के स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में पौध रोपित करते विधायक और चेयरमैन। स्रोत : कॉलेज प्र

पुवायां के स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में पौध रोपित करते विधायक और चेयरमैन। स्रोत : कॉलेज प्र

पुवायां के स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में पौध रोपित करते विधायक और चेयरमैन। स्रोत : कॉलेज प्र

पुवायां के स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में पौध रोपित करते विधायक और चेयरमैन। स्रोत : कॉलेज प्र

पुवायां के स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में पौध रोपित करते विधायक और चेयरमैन। स्रोत : कॉलेज प्र

पुवायां के स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में पौध रोपित करते विधायक और चेयरमैन। स्रोत : कॉलेज प्र

पुवायां के स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में पौध रोपित करते विधायक और चेयरमैन। स्रोत : कॉलेज प्र

पुवायां के स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में पौध रोपित करते विधायक और चेयरमैन। स्रोत : कॉलेज प्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed