फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   others in sindholi shahjhanpur

चेना रूरिया में करंट से युवक की मौत

Fri, 19 Jul 2019 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
others in sindholi shahjhanpur
कमलापुर/सिंधौली (शाहजहांपुर)। सिंधौली ब्लॉक और निगोही थाना क्षेत्र के गांव चेना रुरिया में बृृहस्पतिवार को करंट लगने से एक युवक गंभीर रुप से झुलस गया। उसे शाहजहांपुर में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव चेना रुरिया निवासी 30 वर्षीय विश्राम के घर हैंडपंप में मोटर लगा हुआ है। किसी वजह से मोटर का तार शार्ट हो गया। बृहस्पतिवार सुबह विश्राम हैंडपंप के पास गया तो तार पर पैर पड़ने से वह करंट की चपेट में आ गया और गिरकर छटपटाने लगा। परिवार के लोगों ने किसी तरह उसे तार से अलग किया। इस दौरान विश्राम बेहोश हो गया। परिवार के लोग उसे लेकर शाहजहांपुर के निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने विश्राम को मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां कटोरी देवी, पिता कप्तान, पत्नी रीना देवी का रो रोकर बुरा हाल है। विश्राम अपने पीछे एक पुत्र सत्यदेव और दो पुत्री नैना और प्रांशी को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed