फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   others in shahjhanpur

कुर्रिया कलां में सात उर्वरक प्रतिष्ठानों के बिक्री लाइसेंस निलंबित

Sat, 20 Jul 2019 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
others in shahjhanpur
खरीफ सीजन में उर्वरकों की कालाबाजारी और ओवररेटिंग रोकने के लिए डीएम इंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को जिले की सभी तहसीलों में उर्वरक प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापे मारे। अधिकारिक टीमों ने कई दुकानों से जांच के लिए विभिन्न उर्वरकों के नमूने लिए। इस दौरान कुर्रिया कलां में कई दुकानदार दुकानें बंद करके भाग गए। वहां के ऐसे सात उर्वरक प्रतिष्ठानों के बिक्री लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।
विज्ञापन

फसली सीजन रबी का हो या फिर खरीफ का, कृषि प्रधान जिले में गेहूं, धान, गन्ना आदि मुख्य फसलों की बुआई का समय नजदीक आने के लिए उर्वरकों की मांग बढ़ने के साथ उनकी कालाबाजारी ओर अधिक मूल्य वसूले जाने की शिकायतें भी शुरू हो जाती हैं। दो साल पहले कई किसानों ने नकली उर्वरक से फसलें खराब होने की शिकायत भी की थी। इस बार जिले में खरीफ सीजन के लिए यूरिया, डीएपी, पोटाश आदि खादें प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। इसके बावजूद डीएम ने अधिकारियों को उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक ने तहसील सदर, जिला कृषि रक्षा अधिकारी शिव शंकर गौतम ने पुवायां, अपर जिला कृषि अधिकारी एसपी श्रीवास्तव ने तिलहर और उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी आनंद त्रिपाठी ने कलान एवं जलालाबाद तहसीलों में उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। जिला कृषि अधिकारी डॉ. पाठक ने बताया कि कुल 61 दुकानों पर छापे मारे गए और संदेह के आधार पर उर्वरकों के 21 नमूने प्रयोगशाला जांच को सील कराए गए। सभी दुकानों पर रेट बोर्ड और स्टॉक बोर्ड का परीक्षण कर गोदामों के स्टॉक से मिलान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएओ डॉ. पाठक के अनुसार निरीक्षण के लिए कुर्रिया कलां पहुंचे। यहां के कई उर्वरक विक्रेता अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। इसे सरकारी कार्य में अवरोध डालने का प्रयास मानते हुए कुर्रिया कलां स्थित त्रिवेदी खाद भंडार, हरिओम खाद भंडार, वाजपेयी खाद भंडार, जय मां काली खाद भंडार, चौहान खाद भंडार, बालाजी ट्रेडर्स और मेसर्स शिव ट्रेडर्स के उर्वरक बिक्री लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए। उन्होंने बताया कि जिन दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed